इंडोनेशिया मास्टर्स के क्वार्टर फाइनल में पहुंचीं पीवी सिंधु, तुर्की की खिलाड़ी से होगा मैच
नई दिल्लीः भारत की दो बार की ओलंपिक मेडलिस्ट पीवी सिंधु एक बार फिर से एक्शन में हैं। सिंधु ने गुरुवार को तीन सेटों में स्पेन की क्लारा अजुरमेंडी को हराकर 2021 इंडोनेशिया मास्टर्स बैडमिंटन टूर्नामेंट के महिला सिंगल क्वार्टर फाइनल में प्रवेश कर लिया है। हैदराबाद की 26 वर्षीय ने अगस्त में टोक्यो ओलंपिक खेलों में कांस्य पदक जीता था, उन्होंने 2016 में रियो डी जनेरियो में रजत पदक जीता था।
टोक्यों खेलों में कांस्य जीतने वाली 26 वर्षीय विश्व चैंपियन सिंधु ने पहला गेम गंवा दिया, लेकिन अगले दो में जीत हासिल करने के लिए क्लारा अजुरमेंडी को 17-21, 21-7, 21-12 से हराया। BWF वर्ल्ड टूर सुपर 750 इवेंट में यह मुकाबला 47 मिनट लंबा चला।
वर्ल्ड रैंकिंग में 56वें स्थान पर मौजूद स्पेन की 23 वर्षीय क्लारा ने शानदार शुरुआत की और 21-17 से खेल जीत लिया।
सिंधु ने अगले गेम में अपना दबदबा बनाते हुए शुरुआती बढ़त ले ली और खेल के दौरान लगातार 10 अंक जीतकर 15-4 का स्कोर कर दिया।
सिंधु अगले गेम में भी टॉप पर थी और शुरुआती समय के बाद14-7 की बढ़त के साथ आगे बढ़ी क्योंकि उन्होंने लगातार पांच अंक जीते। उन्होंने स्पेन की अपनी युवा प्रतिद्वंद्वी के खिलाफ अपने बेहतर खेल के साथ मैच को 21-12 से समाप्त कर दिया।
अब क्वार्टर फाइनल में सिंधु का सामना तुर्की की नेस्लीहान यिगित से होगा, जिन्होंने गुरुवार को दूसरे दौर में यूक्रेन की मरीना उलिटिना को 21-18, 21-13 से हराया है।
दूसीर ओर जापान की टॉप रैंकिंग अकाने यामागुची और थाईलैंड की पोर्नपावी चोचुवोंग भी क्वार्टर फाइनल में पहुंच गईं।
- Male
- Female
- Others
- Under 18
- 18 to 25
- 26 to 35
- 36 to 45
- 45 to 55
- 55+


Click it and Unblock the Notifications
