'इंग्लैंड ने एक बेहतरीन क्रिकेटर खोज लिया है, तीनों फाॅर्मेट में सफलता पाएगा'
नई दिल्ली। इंग्लैंड क्रिकेट टीम ने निर्णायक मैच में पहली पारी में शानदार खेल दिखाते हुए विंडीज पर दवाब ला दिया है। इंग्लैंड ने पहली पारी में 369 रन बनाए जिसमें सबसे ज्यादा रन ओली पोप के शामिल रहे। इंग्लैंड के पूर्व कप्तान एंड्रयू स्ट्रॉस को लगता है कि इंग्लैंड ने ओली पोप के रूप में एक बेहतरीन क्रिकेटर खोज लिया है क्रिकेट के तीनों फॉर्मेट में सफलता हासिल करने की क्षमता रखता है।
ओली पोप ने 150 गेंदों में 91 रनों की पारी खेली। साल के शुरू में दक्षिण अफ्रीका के खिलाफ 22 साल के खिलाड़ी ने दो अर्धशतक जमाए और पोर्ट एलिजाबेथ में करियर की सर्वश्रेष्ठ 135 रन की नाबाद पारी खेली। स्ट्रॉस ने 'स्काई स्पोर्ट्स' से ओली पोप की तारीफ करते हुए कहा कि अगर आप उसका प्रथम श्रेणी रिकॉर्ड देखो तो उसका औसत 57 का है और उसने दक्षिण अफ्रीका में खेली गई अपनी शानदार पारी के बूते साबित कर दिया है कि वह टेस्ट क्रिकेट में ऐसा कर सकता है। उन्होंने कहा कि आज भी लगभग वैसा ही था।
स्ट्रॉस ने आगे कहा, ''ऐसा खिलाड़ी है जो तेजी से रन जुटा सकता है और आपका ध्यान भी नहीं जाएगा। उसने कुछ आकर्षक शॉट भी खेले और वह सीम व स्पिन दोनों के खिलाफ पूरी तरह से सहज लगता है तो इसमें कोई कमजोरी नहीं है। मुझे लगता है कि वह इंग्लैंड की अच्छी खोज है।'' पोप ने 2018 में भारत के खिलाफ अपना टेस्ट पदार्पण किया था, वह अभी तक इंग्लैड के लिएए सफेद गेंद का क्रिकेट नहीं खेला है। स्ट्रॉस को लगता है कि वह सीमित ओवर के प्रारूप में भी अच्छा प्रदर्शन करेगा।
- Male
- Female
- Others
- Under 18
- 18 to 25
- 26 to 35
- 36 to 45
- 45 to 55
- 55+


Click it and Unblock the Notifications
