चेन्नई सुपर किंग्स ने शेयर किया ट्रेनिंग कैम्प से एमएस धोनी के छक्के का VIDEO
नई दिल्लीः महेंद्र सिंह धोनी उस काम के साथ फिर से वापस आ गए हैं जिसके लिए वे बेस्ट जाने जाते हैं यानी कि अपने हाथ में बल्ला लेकर छक्का जड़ते हुए। महेंद्र सिंह धोनी को चेन्नई सुपर किंग के ट्रेनिंग कैंप में देखा गया जहां उन्होंने अपनी बल्लेबाजी की प्रैक्टिस शुरू कर दी है और यह सब कवायद भारतीय प्रीमियर लीग के 2021 सीजन के लिए हो रही है।
चेन्नई सुपर किंग ने धोनी का छक्का लगाते हुए एक वीडियो शेयर किया है। इस वीडियो ने सोशल मीडिया पर काफी टहलका मचाया है। आपको बता दें धोनी 3 मार्च को चेन्नई में गए थे जहां पर उनको देखने के लिए काफी भीड़ उमड़ पड़ी थी। यह पहली बार है जब आईपीएल 2020 के बाद से धोनी मैदान पर उतरे हैं। धोनी इस साल भी चेन्नई सुपर किंग टीम को लीड करेंगे और उन्होंने यह संकेत दिया था कि वह निश्चित तौर पर अभी आईपीएल को अलविदा नहीं कहने वाले हैं।
चेन्नई सुपर किंग्स ने अपने सोशल मीडिया हैंडल पर वीडियो पोस्ट करते हुए कैप्शन दिया है- माही वे ऑल द वे।
चेन्नई सुपर किंग्स टीम का पहला आईपीएल सीजन काफी खराब गया था और वे सातवें नंबर पर रहकर बाहर हो गए थे। इस प्रकार वे पहली बार खेल के इतिहास में प्लेऑफ में जाने में असफल रहे थे। इस साल चेन्नई सुपर किंग्स की टीम ने मोईन अली को 7 करोड रुपए में लिया है जबकि कृष्णप्पा गौथम को 9.25 करोड रुपए में लिया है, चेतेश्वर पुजारा को 50 लाख रुपए में खरीदा गया है जबकि युवा खिलाड़ी हरि शंकर रेड्डी, के भागवत वर्मा, हरी निशांत को 20-20 लाख रुपए के बेस प्राइस में खरीदा गया है।
सीएसके ने पहले 18 खिलाड़ियों को रिटेन किया था और छह खिलाड़ियों को रिलीज किया था। सीएसके ने इसके अलावा राजस्थान रॉयल के साथ जनवरी में एक ट्रेडिंग विंडो भी की है जिसमें उन्होंने रॉबिन उथप्पा को लिया है। धोनी की चेन्नई सुपर किंग्स को आईपीएल 2021 के दौरान 10 अप्रैल से अपनी शुरुआत करनी है जहां वे दिल्ली कैपिटल्स के साथ वानखेड़े स्टेडियम मुंबई में खेलेंगे। दिल्ली कैपिटल्स की टीम पिछले साल की फाइनलिस्ट है।
- Male
- Female
- Others
- Under 18
- 18 to 25
- 26 to 35
- 36 to 45
- 45 to 55
- 55+


Click it and Unblock the Notifications