Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block

श्रीलंका को हराकर भारत फाइनल में

होबर्ट, 26 फरवरीः प्रवीण कुमार और ईशांत शर्मा की कहर बरपाती गेंदों से भारत ने श्रीलंकाई चीतों को आज सात विकेट से जमीन सुंघाते हुए त्रिकोणीय एकदिवसीय क्रिकेट श्रृंखला के फाइनल में पहुंचकर आस्ट्रेलिया से भिड़ने का अधिकार पा लिया. प्रवीण कुमार (31) रन पर चार विकेट और ईशांत शर्मा (41) रन पर चार विकेट. की घातक गेंदबाजी से भारत ने श्रीलंका को 47.1 ओवर में 179 रन पर ढेर कर दिया.

भारत ने फिर सचिन तेंदुलकर (63) और गौतम गंभीर नाबाद (63) के शानदार अर्धशतकों से 32.2 ओवर में तीन विकेट पर 180 रन बनाकर मैच जीत लिया. प्रवीण को उनकी शानदार गेंदबाजी के लिए 'मैन आफ द मैच" घोषति किया गया. भारत का अब "बेस्ट आफ थ्री" फाइनल्स में आस्ट्रेलिया के साथ मुकाबला होगा. प्रवीण कुमार और ईशांत ने चार-चार विकेट लेते हुये "करो या मरो" के इस मुकाबले में श्रीलंकाई चुनौती को 47.1 ओवर में 179 रन पर ध्वस्त कर दिया.

भारत के लिए जीत का 180 रन का लक्ष्य ज्यादा बड़ा नही था. मास्टर ब्लास्टर सचिन तेंदुलकर ने फार्म में लौटते हुये 63 रन ठोके जबकि फार्म में चल रहे गौतम गंभीर ने भी नाबाद 63 रन बनाए और भारत ने 17.4 ओवर शेष रहते तीन विकेट पर 180 रन बनाकर बोनस अंक के साथ मैच जीत लिया.

भारत के इस जीत के बाद आठ मैचों से 17 अंक हो गए और वह फाइनल में पहुंच गया जहां दो से सात मार्च तक होने वाले 'बेस्ट आफ थ्री" फाइनल्स में उसका मुकाबला विश्व चैम्पियन आस्ट्रेलिया से होगा जो सात मैचो में 26 अंकों के साथ फाइनल में पहले से ही बैठा है. श्रीलंका की इस हार के बाद अब 29 फरवरी को उसका आस्ट्रेलिया के साथ होने वाला मुकाबला परिणाम के लिहाज से महत्वहीन हो गया है.

मैच का स्कोर इस प्रकार रहा

श्रीलंका- डी.परेरा (बो) ईशात, 8 सनत जयसूर्या का. धोनी (बो) पठान, 34 कुमार संगकारा का धोनी (बो) कुमार-33, माहेला जयवर्धने का.रोहित बो. कुमार-3, चामरा सिल्वा का.धोनी बो.कुमार- 0, तिलकरत्ने दिलशान पगबाधा बो.ईशांत-8, चामरा कापुगेदेरा का.एंड बो.हरभजन- 57, चामिंडा वास का गंभीर बो.ईशांत-0, लसित मलिंगा का.उथप्पा बो. ईशांत-12, मुथैया मुरलीधरन बो.कुमार 13- आई, अमरसिंघे नाबाद (0)

कुल 47.1 ओवर में 179 विकेट पतन 1-15, 2-72, 3-77, 4-81, 5-81, 6-93, 7-93, 8-139, 9-179 गेदबाजी मुनाफ पटेल 9.0, 51.0, ईशांत शर्मा 10.0,41.4 इरफान पठान 10.2,23. प्रवीण कुमार 10.2,31.4 हरभजन सिंह 4.1, 0.17. युवराज सिंह 4.0,11.0

Story first published: Tuesday, November 14, 2017, 13:13 [IST]
Other articles published on Nov 14, 2017
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+