जब 1 गेंद पर बने 286 रन, पेड़ पर अटक गई थी गेंद
नई दिल्ली। क्रिकेट में नए रिकॉर्ड बनते और टूटते हैं। कई ऐसे रिकॉर्ड बनाए गए हैं, जिन पर फैन्स आसानी से यकीन नहीं करेंगे। क्या आप जानते हैं कि क्रिकेट के इतिहास में एक मैच था जिसमें एक टीम ने एक गेंद पर 286 रन बनाए। यह मैच 1884 में खेला गया था जिसमें दो खिलाड़ियों ने एक ही गेंद पर 286 रन बनाए। यही नहीं, एक गेंद बाद ही उन्होंने अपनी पारी घोषित कर दी और मैच जीत भी लिया।
गेंद एक पेड़ पर अटक गई थी
विक्टोरिया और स्क्रैच इलेवन के बीच मैच 15 जनवरी 1894 को ऑस्ट्रेलिया में खेला गया था। मैच बोनबरी स्टेडियम में हुआ। मैच के दौरान, बल्लेबाज ने एक लंबा शॉट मारा और गेंद चली गई और बाउंड्री के पास एक पेड़ पर अटक गई। उस समय, बल्लेबाजों ने क्रीज पर दाैड़ते हुए 286 रन बनाए थे। दोनों खिलाड़ियों ने इस दौरान क्रीज के बीच करीब 6 किलोमीटर दूरी कवर कर ली। इस रिकॉर्ड को कैमरे में कैद नहीं किया जा सका। लेकिन यह गिनीज बुक ऑफ वर्ल्ड रिकॉर्ड में भी दर्ज नहीं है।
इस मैच को लेकर ऐसा भी कहा जाता है कि गेंद को पेड़ से नीचे लाने के लिए टीम ने कुल्हाड़ी भी लानी चाही, मगर कोई कुल्हाड़ी भी नहीं मिली। फिर किसी ने घर से राइफल मंगवाई और गेंद पर निशाना लगाकर नीचे गिराया। जब गेंद नीचे गिरी तो विरोधी टीम इतनी टूट चुकी थी ति उन्होंने पेड़ से नीचे गिर रही गेंद को कैच करने की कोशिश भी नहीं की। तब तक क्रीज पर विक्टोरिया के बल्लेबाज 286 रन भाग चुके थे इस खबर को अंग्रेजी अखबार पॉल मॉल गेजेट ने छापा था। उसी के स्पोर्ट्स पेज पर ये अनोखी खबर छपी बताई जाती है।
- Male
- Female
- Others
- Under 18
- 18 to 25
- 26 to 35
- 36 to 45
- 45 to 55
- 55+


Click it and Unblock the Notifications
