For Quick Alerts
ALLOW NOTIFICATIONS  
For Daily Alerts

चैम्पियंस लीग : रोचक होगी धौनी और कुंबले की टीमों की भिड़ंत

By Staff

ट्वेंटी-20 के रोमांच से प्यार करने वाले लोगों के लिए यह मुकाबला बेहद रोचक होगा क्योंकि इसमें आईपीएल के तीसरे संस्करण की विजेता सुपर किंग्स और दूसरे संस्करण की उपविजेता रॉयल चैलेंजर्स टीमों के बीच जोरदार टक्कर देखने को मिलेगी।

इन दोनों टीमों ने हालांकि अपने हिस्से आए 'करो या मरो' के मुकाबलों को जीतकर अंतिम चार दौर में जगह बनाई है। सुपर किंग्स ने चैम्पियंस लीग के लीग स्तर के अंतिम मुकाबले में 24 सितम्बर को दक्षिण अफ्रीका के क्लब वॉरियर्स को 10 रन से पराजित किया वहीं रॉयल चैलेंजर्स ने 21 सितम्बर को लायंस क्लब को छह विकेट से पराजित किया था।

भारतीय क्रिकेट टीम के कप्तान धौनी की प्रेरणादायी नेतृत्व में खेल रही सुपर किंग्स टीम ने चार में से तीन मैच जीतकर बेहतर रन रेट के आधार पर ग्रुप-ए में पहला स्थान हासिल किया जबकि रॉयल चैलेंजर्स ने चार अंकों के साथ ग्रुप-बी में दूसरा स्थान हासिल किया। अनिल कुंबले की इस टीम को दो जीत मिली और इतने ही मैचों में उसे हार का सामना करना पड़ा।

रॉयल चैलेंजर्स के पास चैम्पियंस लीग में दो बार खेलने का अनुभव है जबकि सुपर किंग्स की टीम पहली बार इस प्रतिष्ठित आयोजन में हिस्सा ले रही है। वैसे ट्वेंटी-20 मैचों में पिछले अनुभव काम नहीं आते क्योंकि यह इस खेल में मौजूद अनिश्चितताओं को और बढ़ा देता है। ऐसे में कुंबले की टीम बेशक अनुभव में आगे हो लेकिन आईपीएल की सफलता से उत्साहित धौनी की टीम उसे आसानी से पराजित करने का माद्दा रखती है।

इस बार चैम्पियंस लीग में शिरकत करने वाली आईपीएल की तीसरी टीम-मुम्बई इंडियंस कुछ खास नहीं कर सकी। आईपीएल-3 की उपविजेता सचिन तेंदुलकर की कप्तानी वाली इस टीम ने बेशक रॉयल चैलेंजर्स के बराबर चार अंक जुटाए लेकिन वह रन रेट के मामले में दक्षिण अफ्रीकी क्लब लायंस से भी पीछे रही। ग्रुप-बी की तालिका में मुंम्बई की टीम ने चौथा स्थान हासिल किया।

इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।

Story first published: Tuesday, November 14, 2017, 12:45 [IST]
Other articles published on Nov 14, 2017
Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+