राष्ट्रमंडल खेल : 'सैमुएल्स को अपने फैसले पर होगा अफसोस'
राष्ट्रमंडल खेलों के लिए तैयार खेल गांव में शुक्रवार को पत्रकारों से बातचीत के दौरान हूकर ने कहा, "हम यहां गुरुवार रात को पहुंचे हैं। मैं यहां की व्यवस्था से खुश हूं। मेरा मानना है कि सैमुएल्स को भी भारत आना चाहिए था क्योंकि उनकी चिंताएं यहां बेमानी साबित होतीं।"
पिछले वर्ष बर्लिन में आयोजित विश्व चैम्पियनशिप में डिस्क्स थ्रो का स्वर्ण पदक जीतने वाली सैमुएल्स ने बीते सप्ताह सुरक्षा और स्वास्थ्य कारणों से भारत नहीं आने का फैसला किया था। सैमुएल्स ने अपने फैसले के पीछे खेल गांव में सफाई की कमी और आतंकी हमले की आशंका को कारण बताया था।
हूकर मानते हैं कि उनकी टीम को सैमुएल्स की कमी खेलेगी, क्योंकि नई दिल्ली में उनका पदक जीतना तय था। बकौल हूकर, "वह हमारी टीम की महत्वपूर्ण सदस्य हैं। उनके नहीं आने से हमें कम से कम एक स्वर्ण पदक का नुकसान हुआ है। हम दूसरे खेलों में इसकी भरपाई करने की कोशिश करेंगे।"
राष्ट्रमंडल खेलों में भारत के सभी प्रमुख खिलाड़ियों सहित अब तक कुल 5500 एथलीट पहुंच चुके हैं। शुक्रवार को यहां 1300 एथलीटों के पहुंचने के आसार हैं। 63 एकड़ क्षेत्र में फैले खेल गांव में कुल 7000 खिलाड़ियों और अधिकारियों के ठहरने की व्यवस्था की गई है।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।
- Male
- Female
- Others
- Under 18
- 18 to 25
- 26 to 35
- 36 to 45
- 45 to 55
- 55+


Click it and Unblock the Notifications