For Quick Alerts
ALLOW NOTIFICATIONS  
For Daily Alerts

छह बार के गोल्ड मेडलिस्ट लोकटी पर लगा डोपिंग का 'कलंक', मिली ये सजा

नई दिल्ली। खेल और डोपिंग का पुराना नाता रहा है। खिलाड़ियों के बने बनाए करियर कई दफा डोपिंग की भेंट चढ़ जाते हैं। अर्श पर बैठा खिलाड़ी फर्श पर आ जाता है इसका ताजा उदाहरण स्विमर रायन लोकटी हैं। छह बार के गोल्ड मेडलिस्ट को डोपिंग का दोषी पाने के बाद यूएस एंटी डोपिंग एजेंसी (यूएसएडीए) ने उनपर 14 महीने का बैन लगाया है। लोकटी ने बैन स्वीकार कर लिया है। 24 मई से उनपर बैन लागू हो जाएगा जिसके बाद वह अगले महीने जापान में होने वाले पैन पेसिफिक चैंपियनशिप और साउथ कोरिया में होने वाली वर्ल्ड चैंपियनशिप में भाग नहीं ले पाएंगे।

रायन लोकटी का बयान

लोकटी का कहना है कि वह हार नहीं मानेंगे। इस प्रतिबंध के बावजूद उनका मानना है कि वह टोक्यो ओलिंपिक के लिए तैयारी में कोई कोताही नहीं बरतेंगे।उनका कहना है कि उन्होंने कुछ गलत नहीं किया है। बस कुछ नियम होते हैं जिन्हें मानना होता है।

यूएसएडीए का नियम

यूएसएडीए का कहना है कि 12 घंटे के अंतर पर कोई खिलाड़ी अगर बिना टीयूई भरे 100 एमएल से ज्यादा किसी पदार्थ का सेवन इंजेक्शन से करता है तो उसे डोपिंग करार दिया जाता है।

रायन लोकटी पर पहले भी लग चुका है बैन

यह पहली बार नहीं है जब रायन पर बैन लगा है इससे पहले 2016 के रियो ओलिंपिक में उन्हें एक स्कैंडल में फंसने के के बाद उन पर 10 महीने का प्रतिबंध लगा था।उनके साथ अमेरिका के तीन और लोगों पर प्रतिबंध लगाया गया था।

Story first published: Tuesday, July 24, 2018, 13:42 [IST]
Other articles published on Jul 24, 2018
Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+