कस्र्टन की बल्लेबाजी के कायल हैं कुंबले
कोलकाता . 29 नवंबर . वार्ता . 1 भारत के टेस्ट क्रिकेट कप्तान अनिल कुंबले ने आज कहा कि गैरी कस्र्टन टीम इंडिया के कोच बनें या नहीं इस पूर्व दक्षिण अफ्रीकी बल्लेबाज के लिए उनके मन में बहुत सम्मान है 1 यह पूछे जाने पर कि भारत के कोच के रूप में कस्र्टन कैसे रहेंगे कुंबले ने यहां संवाददाताओं से कहा .. मेरे खयाल से यह सवाल कुछ जल्दी पूछा गया है 1 लेकिन इसमें शक नहीं कि वह महान खिलाडी हैं 1 उनके खिलाफ मैं खेल चुका हूं और वह 90 के दशक के सबसे कामयाब खिलाडियों में रहे हैं 1 .. उन्होंने कहा .. मैं कस्र्टन की बल्लेबाजी का कायल हूं 1 दक्षिण अफ्रीका जैसी मजबूत टीम में बने रहने के लिए आपमें काफी कूबत चाहिए 1 वह बडी टीम में होने के दबाव से निपटना बखूबी जानते हैं 1 .. दक्षिण अफ्रीका के पूर्व सलामी बल्लेबाज कस्र्टन को टीम इंडिया का कोच बनने की होड में सबसे आगे माना जा रहा है 1 भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड . बी सी सी आई . की कोच चयन समिति ने सोमवार को नई दिल्ली में उनका इंटरव्यू किया था 1 पार्थिव उप्रेती लखमी1620वार्ता 1608
- Male
- Female
- Others
- Under 18
- 18 to 25
- 26 to 35
- 36 to 45
- 45 to 55
- 55+


Click it and Unblock the Notifications