अंतर्राष्ट्रीय क्रिकेट को अलविदा कह सकते हैं वॉन
लंदन, 28 जून (आईएएनएस)। एशेज श्रृंखला के लिए इंग्लैंड की टीम में स्थान बना पाने में असफल रहे पूर्व कप्तान माइकल वॉन जल्द ही अंतर्राष्ट्रीय क्रिकेट से संन्यास ले सकते हैं।
अखबार डेली मेल के मुताबिक, "इंग्लैंड को एशेज श्रृंखला जिताने वाले इस पूर्व कप्तान ने स्वीकार किया है कि वह अब अंतर्राष्ट्रीय क्रिकेट को अलविदा कह देगा। संभवत: अगले सप्ताह में वह अंतर्राष्ट्रीय क्रिकेट से संन्यास लेने की घोषणा कर सकते हैं जबकि सितम्बर महीने में वह क्रिकेट से पूरी तरह अलग हो सकते हैं।"
इंग्लैंड के तेज गेंदबाज स्टीव हारमिसन ने कहा, "वॉन यदि अंतर्राष्ट्रीय क्रिकेट से सन्यास लेने की सोच रहे हैं तो मैं उनका यह निर्णय समझ सकता हूं। जिस दिन वह संन्यास लेंगे वह दिन हमारे लिए बड़ा दुखद होगा।"
उल्लेखनीय है कि 2005 की एशेज श्रृंखला में वॉन की कप्तानी में इंग्लैंड ने ऑस्ट्रेलिया को 2-1 से पराजित किया था। हारमिसन उस टीम का हिस्सा थे।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।
- Male
- Female
- Others
- Under 18
- 18 to 25
- 26 to 35
- 36 to 45
- 45 to 55
- 55+


Click it and Unblock the Notifications