रियो ओलंपिक में उजेन बोल्ट की हिस्सेदारी पर संकट के बादल
नई दिल्ली। छह बार ओलंपिक में स्वर्ण पदक जीतने वाले उजेन बोल्ट का इस बार ओलंपिक सफर मुश्किल में नजह आ रहा है। वह हैमस्ट्रिंग में चोट के चलते जमैका ट्रायल से बाहर हो गये हैं। उन्होंने खुद अपने नाम को इस ट्रायल से वापस ले लिया है। 29 वर्ष के उजेन बोल्ट को 100 मीटर की दौड़ की प्रैक्टिस सेशन के दौरान चोट के चलते उन्होंने सेमीफाइनल से अपना नाम वापस ले लिया है।
ऐसे में कयास लगाये जा रहे थे के बोल्ट रियो से बाहर हो सकते हैं। बोल्ट ने अपने ट्विटर अकाउंट पर लिखा कि बीती रात पहले राउंड और आज के सेमीफाइनल के बाद हैमस्ट्रिंग मे खिंचाव के बाद डॉक्टर ने बताया कि मेरी हैमस्ट्रिंग में ग्रेड एक की चोट है। लेकिन अभी भी एक हफ्ते का समय लगेगा इसे ठीक होने में।
— Usain St. Leo Bolt (@usainbolt) July 2, 2016
आपको बता दें कि बोल्ट ने चोट के बावजूद भी 10.04 सेकंड में 100 मीटर की दूरी तय की। चोट के कारण बोल्ट ने जमैका में होने वाले ओलंपिक ट्रायल से अपना नाम वापस ले लिया है। ऐसे में बोल्ट अभी भी ब्राजील में होने वाले ट्रायल में हिस्सा ले सकते हैं। लेकिन रियो ओलंपिक से पहले उन्हें अपनी फिटनेस का टेस्ट देना होगा। जिसके बाद ही वह लंदन में होने वाले डायमंड लीग में हिस्सा ले सकेंगे।
- Male
- Female
- Others
- Under 18
- 18 to 25
- 26 to 35
- 36 to 45
- 45 to 55
- 55+


Click it and Unblock the Notifications
