Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block

रियो ओलंपिक के बाद हवा से बातें नहीं करेंगे उसैन बोल्ट

नई दिल्ली। दुनिया के सबसे तेज धावक उसैन बोल्ट की रफ्तार रियो ओलंपिक के बाद हमेशा के लिए थम जायेगी। बोल्ट ने अपने कैरियर को रियो ओलंपिक बाद खत्म करने का ऐलान कर दिया है। जमैका के धावक उसैन बोल्ट ने उन सभी कयासों और अटकलों पर लगाम दे दिया जिसमें कहा जा रहा था कि वह 2020 के ओलंपिक में भी हिस्सा ले सकते हैं।

बोल्ट के कोच ग्लेन मिल्स ने उन्हें सुझाव दिया है कि इस ओलंपिक तक वह फिट रहेंगे। वहीं बोल्ट का कहना है कि वह इस ओलंपिक में तीन गोल्ड मेडल जीतने की तैयारी कर रहे हैं। बोल्ट ने कहा कि रियो डी जेनेरियो ओलंपिक मेरा आखिरी ओलंपिक होगा। उन्होंने कहा कि अगले चार साल तक खुद को आगे ले जा पाना मुश्किल होगा।

उन्होंने कहा कि जिस तरह की प्रेरणा की जरूरत होती है वह आगे बनी रह पाना मुश्किल है। आपको बता दें कि बोल्ट के खाते में छह गोल्ड मेडल हैं। 2008 और 2012 ओलंपिक में बोल्ट ने शानदार प्रदर्शन किया था। इस ओलंपिक में अपने गोल्ड मेडल की सख्या 9 पहुंचाना चाहते हैं।

अपने सबसे बड़े सपने के बारे में बोलते हुए बोल्ट ने कहा कि इस ओलंपिक में तीन गोल्ड जीतना मेरा सबसे बड़ा सपना है। यही नहीं बोल्ट 19 सेकंड में 200 मीटर के रिकॉर्ड को भी तो़ड़ना चाहते हैं। उसैन बोल्ट के नाम 19.19 सेकंड में 200 मीटर का विश्व कीर्तिमान है। यह रिकॉर्ड उन्होंने 2009 में बर्लिन में बनाया था।

Story first published: Tuesday, November 14, 2017, 13:05 [IST]
Other articles published on Nov 14, 2017
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+