'हार्दिक पांड्या के गेंदबाजी नहीं करने से टीम इंडिया को हो सकता है नुकसान'
नई दिल्ली। टी20 वर्ल्ड कप 2021 के दौरान भारतीय टीम में हार्दिक पांड्या की भूमिका को लेकर काफी हल्ला हुआ है। इस तेजतर्रार ऑलराउंडर ने अपनी फिटनेस के कारण हाल ही में समाप्त हुए इंडियन प्रीमियर लीग (आईपीएल) 2021 के दौरान एक भी ओवर नहीं फेंका। भारत की 15 सदस्यीय टीम में पांड्या के अलावा रवींद्र जडेजा एकमात्र ऑलराउंडर हैं। ऐसे में कई लोगों का मानना है कि हार्दिक की गेंदबाजी में अक्षमता विराट कोहली की अगुवाई वाली टीम को मुश्किल डाल सकती है। वहीं पूर्व भारतीय ओपनर आकाश चोपड़ा की भी यही राय है। चोपड़ा का मानना है कि पांड्या के गेंदबाजी नहीं करने से विराट कोहली विश्व कप में गेंदबाजी कर सकते हैं, जो एक चिंता का विषय है।
यह भी पढ़ें- T20 World Cup : ब्रैड हाॅग ने चुनी 4 टीमें, जो सेमीफाइनल में बना पाएंगी जगह
कोहली ने ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ अभ्यास मैच के दौरान 2 ओवर फेंके। हालांकि उन्होंने केवल 12 रन दिए। चोपड़ा को लगता है कि भारतीय कप्तान से हर खेल में आसान ओवरों की उम्मीद नहीं की जा सकती। चोपड़ा ने अपने यूट्यूब चैनल पर अपलोड किए गए एक वीडियो में कहा, "हार्दिक पांड्या अगर गेंदबाजी नहीं करते हैं तो यह एक बड़ी चिंता है क्योंकि भारत को केवल पांच गेंदबाजों के साथ जाना होगा और उसके पास छठा विकल्प नहीं होगा। कोहली को 2016 की तरह गेंदबाजी करनी पड़ सकती है। यह कुछ ऐसा है जो भारत को चोट पहुंचाने वाला है। हार्दिक अगर किसी तरह कुछ ओवर गेंदबाजी करना शुरू कर देते हैं तो यह भारत के लिए काफी अच्छा होगा।"
चोपड़ा ने यह भी कहा कि अनुभवी ऑफ स्पिनर रविचंद्रन अश्विन को भी प्लेइंग इलेवन में शामिल करना आसान नहीं रहने वाला। वह तभी जगह बना पाएंगे जब टीम प्रबंधन तीन स्पिनरों को उतारने का विकल्प चुने। चोपड़ा ने कहा, "मैं केवल अश्विन को खेलता हुआ देखता हूं, जब भारत तीन स्पिनरों के साथ जाता है या विपक्ष में बहुत सारे बाएं हाथ के खिलाड़ी हैं। जडेजा तो जरूर खेलेंगे। एक गेंदबाज के रूप में उनका कद बड़ा हो गया है लेकिन वह आपका गन टी20 गेंदबाज नहीं है।" भारतीय टीम 24 अक्तूबर को दुबई में चिर प्रतिद्वंद्वी पाकिस्तान के खिलाफ अपने अभियान की शुरुआत करेगी।
- Male
- Female
- Others
- Under 18
- 18 to 25
- 26 to 35
- 36 to 45
- 45 to 55
- 55+


Click it and Unblock the Notifications
