हार के बाद जडेजा ने शेयर की फोटो, कहा- शेर तो शेर होता है
नई दिल्ली। दक्षिण अफ्रीका के हाथों टेस्ट सीरीज हार चुकी टीम इंडिया के खिलाड़ी खाली समय में दक्षिण अफ्रीका में जमकर लुफ्त उठ रहे हैं। हालांकि सीरीज हारने के बावजूद खिलाड़ियों का मनोबल नहीं टूटा है। तीसरे टेस्ट से पहले अपना मूड फ्रेश करने के लिए टीम अफ्रीका की सैर कर रही है। ऑलराउंडर रविंद्र जडेजा ने अपने इंस्टाग्राम पर एक शेर के साथ मस्ती करते हुए तस्वीर डाली है।
जडेजा ने अपने इंस्टाग्राम पर लिखा कि- 'शेर, शेर होता है। चाहे सासन गिर हो या फिर जोहानिसबर्ग। पिंजरे में शेर को बहुत लोग पत्थर मारते हैं, असली मर्द सामने खड़े होते हैं।' बता दें कि इस दौरान जडेजा ने 'क्षत्रिय' लिखी कैप भी पहन रखी है।
गौरतलब है कि रविंद्र जडेजा को अभी तक दोनों टेस्ट मैच में मौका नहीं दिया है। भारत की तरफ से इकलौते स्पिनर रविचंद्रन अश्विन खेल रहे हैं। हालांकि उम्मीद जताई जा रही है कि आखिरी टेस्ट मैच में जडेजा को मौका दिया जा सकता है क्योंकि जडेजा विश्वस्तरीय स्पिनर होने के अलावा एक शानदार फील्डिर भी हैं।
दूसरे मैच में भारतीय खिलाड़ियों ने फील्डिंग में काफी गलतियां की थीं और उन्हीं के चलते अफ्रीका का मौका मिल गया।
- Male
- Female
- Others
- Under 18
- 18 to 25
- 26 to 35
- 36 to 45
- 45 to 55
- 55+


Click it and Unblock the Notifications
