For Quick Alerts
ALLOW NOTIFICATIONS  
For Daily Alerts

जोकोविक और नडाल फ़ाइनल में

By Super

अमरीकी ओपन टेनिस में कल खेले गए सेमी फ़ाइनल में सर्बिया के खिलाड़ी नोवाक जोकोविच ने स्विटज़रलैंड के रोजर फ़ेडरर को हरा दिया.

मैच तकरीबन चार घंटे तक चला और इस संघर्षपूर्ण मैच में आखिरकार जोकोविच ने फ़ेडरर पर 5-7, 6-1, 5-7, 6-2, 7-5 से जीत दर्ज की.

इस तरह अमरीकी ओपन में पुरुषों का फ़ाइनल अब सर्बिया के नोवाक जोकोविच और स्पेन के रफाएल नडाल के बीच खेला जाएगा.

इसके पहले सेमीफ़ाइनल में दुनिया के नंबर एक खिलाड़ी रफाएल नडाल ने रूस के मिखाइल यूजनी को सीधे सेटों में 6-2 6-3 6-4 से हराया.

मैच जीतने के बाद जोकोविच ने कहा, "यह उन मैचों में से एक था जिसे आप अपने पूरे करियर के दौरान याद रखेंगे. मैं इस जीत से काफ़ी रोमांचित हूं."

स्विटज़रलैंड के रोजर फ़ेडरर पांच बार अमरीकी ओपन का खिताब जीत चुके हैं और पिछले साल वो फ़ाइनल तक पहुंचे थे.

मैच के बाद फ़ेडरर ने कहा कि वे पूरी उम्मीद कर रहे थे कि फ़ाइनल में उनका मुकाबला नडाल से होगा.

उन्होंने कहा, "यह मेरे लिए बड़ा नुक़सान है लेकिन मैं अधिक प्रेरणा के साथ इससे सबक लूंगा और कड़ी मेहनत करूंगा."

जोकोविच 2007 में हुए अमरीकी ओपेन के फ़ाइनल में रोजर फ़ेडरर से हार चुके हैं.

Story first published: Tuesday, November 14, 2017, 12:44 [IST]
Other articles published on Nov 14, 2017
Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+