अमरीका में प्राइमरी चुनाव
अमरीका में नंबवर में होने वाले मध्यावधि चुनाव में उम्मीदवारों के चयन के लिए लोग प्राइमरी में मतदान कर रहे हैं.
अमरीकी सीनेट के लिए टी पार्टी ने केनटकी से अपना पहला प्राइमरी चुनाव जीता है.
आंशिक नतीजों के मुताबिक टी पार्टी के रैंड पॉल ने रिपब्लिकन प्रशासन से जुड़े ट्रे ग्रेसन को हराया. प्राइमरी चुनाव को काफ़ी महत्वपूर्ण माना जा रहा है, ख़ासकर ओबामा प्रशासन के लिए क्योंकि इससे अमरीकी मतदाताओं के रुझान का पता चलेगा.
सर्वेक्षणों के मुताबिक अमरीका में सत्ता-विरोधी रुझान चल रहा है.
टीकाकारों के मुताबिक मतदाताओं को चिंता है कि ओबामा प्रशासन आर्थिक मंदी से पूरी तरह उभरने के लिए पर्याप्त कदम नहीं उठा रहा और न ही फ़िज़ूलखर्ची रोक रहा है.
डेमोक्रेटिक और रिपब्लकिन पार्टी दोनों ही प्राइमरी चुनाव को गंभीरता से ले रही हैं. पार्टियों ने अब तक इसमें 20 लाख डॉलर लगाए हैं. पूर्व राष्ट्रपति बिल क्लिंटन ने भी डेमोक्रेटिक पार्टी के उम्मीदवार के लिए अभियान में हिस्सा लिया है.
- Male
- Female
- Others
- Under 18
- 18 to 25
- 26 to 35
- 36 to 45
- 45 to 55
- 55+


Click it and Unblock the Notifications
