Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block

अगर भारत से जीत गए, तो फिर मालामाल हो जाएंगे पाकिस्तान के खिलाड़ी

कराची। भारतीय क्रिकेट टीम 24 अक्तूबर को पाकिस्तान के खिलाफ आईसीसी विश्व कप 2012 का सुपर 12 का मुकाबला खेलने जा रही है। भारत चाहेगा कि जीत हासिल कर पाकिस्तान के खिलाफ अजय रिकाॅर्ड जारी रखा जाए। तो वहीं अब पाकिस्तानी खेमा चाहेगा कि हार का सिलसिला तोड़ इतिहास रचा जाए। फिलहाल पाकिस्तान का जीतना मुश्किल दिख रहा है क्योंकि भारतीय टीम माैजूदा समय शानदार फाॅर्म में है। लेकिन पाकिस्तान के खिलाड़ियों के लिए अच्छी खबर यह है कि अगर वो भारत और इंग्लैंड के खिलाफ जीत हासिल करने में सफल हो जाते हैं तो वह मालामाल हो जाएंगे

क्रिकेट पाकिस्तान की एक रिपोर्ट के अनुसार, भारत और इंग्लैंड को हराने पर पाकिस्तान के खिलाड़ियों का वेतन बढ़ेगा। अगर बाबर आजम के की टीम 24 अक्टूबर को भारत को हराने में कामयाब होती है, तो फिर खिलाड़ियों को मैचों में 50 प्रतिशत की वृद्धि मिलेगी। यानी कि केंद्रीय अनुबंधों के अनुसार लगभग 170,000 लाख के आसपास। रिपोर्ट के अनुसार, एक खिलाड़ी की वर्तमान मैच फीस 338,250 है, जिसका अर्थ है कि भारत के खिलाफ जीतने से उन्हें 500,000 से अधिक कमाने का माैका मिलेगा।

यह भी पढ़ें- भारत-पाकिस्तान के बीच हुए वो 5 मुकाबले, जिन्हें फैंस कभी भुला नहीं सकते

रिपोर्ट में कहा गया, "अगर पाकिस्तान दुनिया की नंबर एक रैंकिंग वाली टी20 टीम, जो वर्तमान में इंग्लैंड है, को हरा देता है तो भी वही वेतन वृद्धि लागू होगी जो भारत को हराने पर होगी। यदि टीम टूर्नामेंट जीत जाती है, तो समझा जाता है कि खिलाड़ियों को उनकी संबंधित मैच फीस में 300 प्रतिशत की वृद्धि प्राप्त होती है। टूर्नामेंट जीतने वाली टीम को 1.6 मिलियन डॉलर का चेक मिलेगा। इसकी घोषणा टूर्नामेंट की शुरुआत से पहले आईसीसी द्वारा की गई थी।''

ऐसे में कुल मिलाकर पाकिस्तान के खिलाड़ी 24 अक्टूबर को दुबई में होने वाले अपने टी20 विश्व कप 2021 के मुकाबले में चिर प्रतिद्वंद्वी भारत को हराने पर बड़े पैमाने पर बोनस प्राप्त करने की कतार में हैं। भारत आईसीसी विश्व कप में पाकिस्तान को 12 बार हरा चुका है, जिसमें उसकी 5 जीत टी20 विश्व कप में हैं तो सात जीत वनडे विश्व कप में हैं। पाकिस्तान को अभी भी भारत के खिलाफ जीत हासिल करने का इंतजार है।

Story first published: Saturday, October 23, 2021, 15:03 [IST]
Other articles published on Oct 23, 2021
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+