नई दिल्ली। भारतीय खेल प्रेमियों के लिए खुश होने की खबर है क्योंकि अब से थोड़ी देर पहले कुश्ती फेडरेशन के अध्यक्ष ब्रजभूषण सिंह ने मीडिया मे कहा है कि पहलवान नरसिंह यादव को रियो जाने की मंजूरी मिल गई है।
गौरतलब है कि नाडा की ओर से डोपिंग मामले में क्लीन चिट मिलने के बाद ही उम्मीद जताई जा रही थी कि नरसिंह को रियो जाने का मौका मिलेगा। नाडा ने माना था कि नरसिंह के खाने में मिलावट की गई थी जिसकी वजह से उनका डोप टेस्ट पाजीटिव आया था।
नरसिंह को डोप टेस्ट में स्टेरॉयड के सेवन का दोषी पाया गया था
आपको बता दें कि नरसिंह को डोप टेस्ट में स्टेरॉयड के सेवन का दोषी पाए जाने के बाद नाडा ने नरसिंह पर अस्थायी प्रतिंबध लगा दिया था।
United World Wrestling(UWW) has cleared Narsingh Yadav's participation in #Rio2016 : Brij Bhushan Singh, Pres. WFI pic.twitter.com/VOS8ab4KaV
— ANI (@ANI_news) 3 August 2016