CSK vs MI : पीयूष चावला ने हासिल की खास उपलब्धि, हरभजन को छोड़ा पीछे
नई दिल्ली। इंडियन प्रीमियर लीग (IPL) के पहले मैच में चेन्नई सुपर किंग्स ने मुंबई इंडियंस को हराकर टूर्नामेंट की शानदार शुरूआत की है। सीएसके के बल्लेबाजों के साथ-साथ गेंदबाजों ने भी कमाल दिखाया है। वहीं इस टीम के लिए पहली बार खेल रहे पीयूष चावला ने एक खास उपलब्धि हासिल कर ली है। दरअसल, चावला आईपीएल के इतिहास में सबसे ज्यादा विकेट लेने वाले तीसरे गेंदबाज बन गए हैं।
चावला ने यह उपलब्धि सीएसके के ही हरभजन सिंह को पीछे छोड़ते हुए हासिल की है। हरभजन इस बार यह सीजन नहीं खेल रहे हैं। उन्होंने निजी कारणों का हवाला देते हुए टूर्नामेंट से नाम वापस ले लिया था। हरभजन के बाहर होने से चावला को बड़ा फायदा मिला है। हरभजन ने 160 मैचों में 150 विकेट विकेट हासिल किए हैं। वहीं चावला के अब 158 मैचों में 151 विकेट हो गए हैं। चावला ने रोहित शर्मा(12) का शिकार करते हुए यह उपलब्धि हासिल की। अब उनके आगे दिल्ली कैपिटल्स के अमित मिश्रा व मुंबई इंडियंस के लसिथ मलिंगा है।
मलिंगा भी इस सीजन में नहीं खेल रहे हैं। मलिंगा ने 122 मैचों में 170 विकेट लिए हैं वहीं दिल्ली कैपिटल्स के लेग स्पिनर अमित मिश्रा 147 मैचों में 157 विकेट के साथ दूसरे नंबर पर हैं। चावला को अगर मलिंगा को पछाड़ नंबर-वन आईपीएल गेंदबाज बनना है तो उन्हें इस सीजन में 20 विकेट हासिल करने होंगे।
वहीं अगर मैच की बात करें तो मुंबई ने 9 विकेट खोकर 163 रनों का लक्ष्य दिया था जिसे चेन्नई ने अंबाती रायुडू की शानदार पारी के दम पर 5 विकेट रहते हासिल कर लिया। रायुडू ने 48 गेंदों का सामना करते हुए 6 चाैकों व 3 छक्कों की मदद से 71 रनों की पारी खेली। उनके अलावा फाफ डु प्लेसिस ने अर्धशतकीय पारी खेली। डु प्लेसिस ने नाबाद 58 रन बनाए।
- Male
- Female
- Others
- Under 18
- 18 to 25
- 26 to 35
- 36 to 45
- 45 to 55
- 55+


Click it and Unblock the Notifications
