Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block

साक्षी ने तस्वीरें शेयर कर धोनी के लिए लिखीं दिल जीत लेने वाली बातें

नई दिल्ली। भारतीय क्रिकेट टीम के पूर्व महान कप्तान महेंद्र सिंह धोनी आज 39 साल के हो गए हैं। उन्हें दुनियाभर से जन्मदिन पर बधाईयां मिल रही हैं। सबसे खास तोहफा रहा विंडीज के ऑलराउंडर ड्वेन ब्रावो की तरह से जिन्होंने उनके लिए एक गाना रिलीज किया, जो अब सोशल मीडिया पर खूब पसंद किया जा रहा है। वहीं साक्षी धोनी ने भी अपने पति को जन्मदिन के माैके पर कुछ तस्वीरें शेयर कर दिल जीत लेने वाली बातें कहीं।

शेयर की तस्वीरें

शेयर की तस्वीरें

धोनी तो सोशल मीडिया से दूर रहते हैं लेकिन साक्षी पूरी एक्टिव हैं। साक्षी ने धोनी की कुछ तस्वीरें शेयर कीं जिसमें वह डाॅगी के साथ दिख रहे हैं। साक्षी ने धोनी के सफेद वालों की तस्वीर भी इंस्टाग्राम पर शेयर कीं और लिखा, 'एक साल और बड़े, कुछ ज्यादा सफेद बाल, पहले से स्मार्ट और पहले से स्वीट। आप ऐसे इंसान हैं जो स्वीट विश और गिफ्ट्स से ज्यादा प्रभावित नहीं होते। चलिए केक काटते हुए आपकी जिंदगी के एक और साल का जश्न मनाते हैं और मोमबत्ती बुझाते हुए। जन्मदिन मुबारक हो पति।'

रांची में हैं धोनी

बता दें कि धोनी मार्च के बाद से रांची में ही हैं और परिवार के साथ समय बिता रहे हैं। उन्होंने पिछले साल जुलाई के बाद से कोई अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट मैच नहीं खेला है। साल 2003-2004 में धोनी को जिंबाब्वे और केन्या दौरे के लिए भारतीय ‘ए' टीम में चुना गया। जिंबाब्वे के खिलाफ उन्होंने विकेटकीपर के तौर पर बेहतरीन प्रदर्शन करते हुए 7 कैच और 4 स्टंपिंग कीं। इस दौरे पर बल्लेबाजी करते हुए धोनी ने 7 मैचों में 362 रन भी बनाए। धोनी के प्रदर्शन को देखते हुए तत्कालीन टीम इंडिया के कप्तान सौरव गांगुली ने उन्हें टीम में लेने की सलाह दी। 2004 में धोनी को पहली बार टीम इंडिया में जगह मिली।

धोनी का ध्यान पाने के लिए साक्षी ने किया ये काम, बोलीं- करीबी दोस्त ही समझेंगे फोटो का मतलब

ऐसा काम करने वाले पहले कप्तान

ऐसा काम करने वाले पहले कप्तान

धोनी बताैर कप्तान भारत को आईसीसी विश्व कप की तीनों खिताब दिलाने वाले इकलाैते कप्तान हैं। उनकी कप्तानी में भारत ने 2007 में टी20 विश्व कप, 2011 में एकदिवसीय विश्व कप और 2013 में चैम्पियन्स ट्राॅफी का खिताब जीता था। भारत की तरफ से सबसे ज्यादा टेस्ट (60), वनडे (200) और टी20 अंतरराष्ट्रीय (72) में कप्तानी का रिकॉर्ड भी माही के ही नाम है। साथ ही भारत की तरफ से सबसे ज्यादा टेस्ट (27), वनडे (110) और टी20 अंतरराष्ट्रीय (41) जीतने वाले कप्तान भी हैं। इ

Story first published: Tuesday, July 7, 2020, 15:00 [IST]
Other articles published on Jul 7, 2020
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+