IPL 2020 : विराट कोहली का ट्विटर पर खूब उड़ा मजाक, शेयर की थी दो तस्वीरें
नई दिल्ली। भारतीय क्रिकेट टीम के कप्तान विराट कोहली का ट्विटर पर खूब मजाक उड़ा है। इंडियन प्रीमियर लीग(आईपीएल) के 13वें सीजन की शुरूआत इस बार यूएई में 19 सितंबर को होने जा रही है। सभी फ्रेंजाइजियों ने कमर कस ली है। ऐसे में में कोहली ने मंगलवार आईपीएल को याद करते हुए दो तस्वीरें शेयर कीं जिसमें वह आरसीबी की जर्सी में अपनी टीम के साथियों के साथ नजर आ रहे हैं, लेकिन तस्वीर में उनका जोश देख लोगों ने मजाक उड़ाना शुरू कर दिया।

यूजर ने बताया नाकाम कप्तान
कोहली ने फोटो शेयर करते हुए दो इमोटीकॉन का इस्तेमाल किया है, जिससे समझ आता है कि उन्हें आईपीएल का बेसब्री से इंतजार है। कोहली ने सोशल मीडिया पर दो फोटो शेयर की, जिसमें एक में उनके साथ मैदान पर एबी डिविलियर्स नजर आ रहे हैं, जबकि दूसरी फोटो में वो टीम के साथ हैं। ट्विटर पर लोगों ने कोहली की क्लास लगाना शुरू कर दी। एक यूजर ने को उन्हें नाकाम कप्तान कह दिया। राहुल ठाकुर नाम के यूजर ने कमेंट करते हुए लिखा- इस बारी तुम्हारी टीम की बेज्जती होने से बच गई! तुम कितने नाकाम कप्तान हो ये साबित होता है आपीएल की लगातार तुम्हारी टीम की हार से! हिंदुस्तान की टीम में तुम्हारी कप्तानी इसलिए चमक रही है क्योंकि भारतीय क्रिकेट टीम में तुम्हारे से ज़्यादा बहुत बडे बडे खिलाड़ी है!
— Virat Kohli (@imVkohli) August 4, 2020 |
एक बार भी नहीं जीत सके खिताब
आरसीबी एक भी बार खिताब अपने नाम नहीं कर सकी है। इस कारण कोहली की आलोचना भी होती है। यहां तक कि उन्हें कप्तानी से हटाने की मांग भी की गई। कोहली 2008 से ही आरसीबी के लिए खेल रहे हैं। एक ही फ्रेंचाइजी के लिए 13 साल तक खेलने वाले कोहली इकलौते क्रिकेटर हैं।
|
10 नवंबर को होना है फाइनल
बता दें कि भारत में कोरोना के बढ़ते मरीजों की संख्या को देख बीसीसीआई ने आईपीएल सीजन-13 यूएई में करवाने का फैसला लिया है। फाइनल मैच 10 नवंबर को खेला जाएगा। मैच तीन स्टेडियमों में खेले जाएंगे। हालांकि अभी तक यह साफ नहीं हो पाया है कि टीमें कब रवाना होंगी।
Virat Kohli to trollers indirectly pic.twitter.com/UBmwvizNTD
— Nikhil Raj 🇮🇳 (@humans_writes) August 4, 2020
RCB's coach: Virat either win IPL trophy this year or go to jail
— INTROVERT (@kafan_chorr) August 4, 2020
Virat and bois : pic.twitter.com/YKjUZidKA0
RCB fans to RCB after league stage : pic.twitter.com/N9d5C68TIA
— ᴍʀ.ꜱᴜɴᴇᴏ︎🥳 (@Drama_cracy) August 4, 2020
Virat- we'll win IPL Trophy.
— AaYuu (@A_BrahminGirlll) August 4, 2020
Trophy- pic.twitter.com/pAevJgVneB
😂😂😂 pic.twitter.com/S6nkuLWaPJ
— स्वदेशी इंटरनेट एक्सप्लोरर 😎 (@explorerhoon) August 4, 2020
- Male
- Female
- Others
- Under 18
- 18 to 25
- 26 to 35
- 36 to 45
- 45 to 55
- 55+


Click it and Unblock the Notifications
