तो इस वजह से टेस्ट सीरीज में अश्निन के DRS कॉल गलत साबित हो रहे थे, क्रिकेटर ने किया खुलासा
लखनऊ। टीम इंडिया के स्टार ऑलराउंडर रविचंद्रन अश्विन ने पिछले दो टेस्ट सीरीज में जिस तरह से शानदार प्रदर्शन किया है उसकी वजह से उनकी हर तरफ तारीफ हो रही है। पहले ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ टेस्ट सीरीज में अश्विन ने ना सिर्फ गेंद से बल्कि बैट से जबरदस्त प्रदर्शन किया और मुश्किल वक्त में टीम को संकट से उबारा। उसके बाद इंग्लैंड के खिलाफ टेस्ट सीरीज में अश्विन ने शानदार प्रदर्शन किया और मैन ऑफ द सीरीज का खिताब अपने नाम किया। हालांकि अश्विन ने इस दौरान बेहतरीन प्रदर्शन किया, लेकिन जिस तरह से वह गेंदबाजी के दौरान डीआरएस ले रहे थे, उसको लेकर सवाल भी खड़े हुए।

इंग्लैंड के खिलाफ सीरीज में सर्वाधिक विकेट लिए
अश्विन और विराट कोहली ने मैच के दौरान कई ऐसे डीआरएस लिए जोकि गलत साबित हुए और भारत को रिव्यू गंवाना पड़ा। इंग्लैंड के खिलाफ चौथे टेस्ट मैच की बात करें तो अश्विन और कोहली ने कई गलत रिव्यू लिए और ऑन फील्ड अंपायर के फैसले सही साबित हुए। इंग्लैंड के खिलाफ चार टेस्ट मैचों की सीरीज में अश्विन ने 32 विकेट अपने नाम किए थे, लेकिन इस दौरान उनके कई डीआरएस गलत साबित हुए। ऐसे में उनपर यह सवाल खड़े होने लगे कि अति उत्साह में वह डीआरएस ले रहे हैं।

विकेट कीपर से मिली गलत राय
इंडिया टुडे से बातचीत के दौरान अश्विन ने अपने डीआरएस कॉल को लेकर खुलकर बात की। उन्होंने कहा कि ऋषभ पंत के चलते मेरे डीआरएस के फैसले गलत साबित हुए, उन्होंने मुझे निराश किया। अश्विन ने कहा कि मुझे लगता है कि मेरे बारे में लोग जिस तरह से सोच रहे हैं, उन्हें अपना नजरिया बदलने की जरूत है। इंग्लैंड की सीरीज से पहले मेरे डीआरएस बिल्कुल सटीक साबित हो रहे थे। जब आप डीआरएस लेते हैं तो आपको विकेट कीपर पर निर्भर होना पड़ता है। मैं विकेट कीपर से वैलिड सवाल पूछता हूं, मुझे पता होता है कि गेंद लाइन पर थी या नहीं, लेकिन एंगल से लाइन की बात करें तो जिस एंगल से गेंद बाउंस कर रही है, उसके लिए विकेट कीपर की मदद की जरूरत होती है और आपको उसपर निर्भर होना पड़ता है।

पंत ने कई बार निराश किया
आर अश्विन ने कहा कि ऋषभ पंत ने मुझे सच में कई मौकों पर निराश किया। मैंने उनसे कहा कि हमे साथ बैठकर बात करने की जरूरत है क्योंकि रवि भाई (रवि शास्त्री) को मुझसे डीआरएस को लेकर कुछ शिकायत हैं। सच कहूं तो अगर किसी एक चीज में सुधार की जरूरत है तो वह मैं करने की कोशिश करूंगा, मैं भविष्य में सीरीज के दौरान बेहतर डीआरएस लूंगा। मैं खुद को रोकूंगा। हम काफी लंबे समय के बाद लाल पिच पर खेल रहे हैं, यह पिच टर्न में बड़ी भूमिका निभाती है।
- Male
- Female
- Others
- Under 18
- 18 to 25
- 26 to 35
- 36 to 45
- 45 to 55
- 55+


Click it and Unblock the Notifications
