'IPL ना खेलकर बड़ा मौका गंवा रहे पाक क्रिकेटर'- अफरीदी ने क्रिकेट को लेकर फिर मोदी सरकार को कोसा
नई दिल्लीः इस समय दुनिया भर के टॉप क्रिकेटरों का मेला सयुंक्त अरब अमीरात में लगा हुआ और इसकी वजह भारतीय प्रीमियर लीग है जिसका 13वां सीजन इस समय कोरोना के चलते यूईए में सम्पन्न कराया जा रहा है। इस सीजन में भी पिछले कई संस्करणों की भांति पाकिस्तान के क्रिकेटरों की गैर-मौजदूगी बरकरार है। इसी बीच शाहिद अफरीदी ने एक और बयान दिया है जो फिर से तीखा है।
पाकिस्तान के पूर्व कप्तान शाहिद अफरीदी को लगता है कि भारत और पाकिस्तान के बीच द्विपक्षीय क्रिकेट श्रृंखला तब तक संभव नहीं होगी जब तक नरेंद्र मोदी की सरकार सत्ता में है।

अफरीदी ने कहा- मोदी सरकार के होने तक कुछ संभव नहीं
"पाकिस्तान सरकार हमेशा तैयार है लेकिन वर्तमान शासन [भारत में] के साथ, [पाकिस्तान-भारत] श्रृंखला के क्रिकेट संबंधों को फिर से शुरू करने की कोई संभावना नहीं है। मोदी के साथ सत्ता में, मैं नहीं देख रहा हूं कि ऐसा होने जा रहा है, "शाहिद अफरीदी को अरब न्यूज ने कहा था।
शाहिद अफरीदी का यह भी मानना है कि पाकिस्तानी क्रिकेटर्स इंडियन प्रीमियर लीग (आईपीएल) नहीं खेलकर एक बड़ा अवसर गंवा रहे हैं क्योंकि कैश-टी 20 लीग क्रिकेट की दुनिया में एक बहुत बड़ा ब्रांड है।

'आईपीएल ना खेलना पाक क्रिकेटरों का बड़ा नुकसान'
"मुझे पता है कि आईपीएल क्रिकेट की दुनिया में एक बहुत बड़ा ब्रांड है और यह बाबर आजम या कई अन्य पाकिस्तानी खिलाड़ियों के लिए [भारत जाने] और दबाव में खेलने और ड्रेसिंग रूम साझा करने का एक शानदार अवसर है।" मेरी राय में पाकिस्तानी खिलाड़ियों के लिए एक बड़ा अवसर मिस हो रहा है, "अफरीदी ने कहा।
Daughter's Day 2020: 5 बेटियां जिन्होंने मिथक तोड़कर भारतीय महिला खेलों को दी नई पहचान
अफरीदी ने आगे कहा, "कोई शक नहीं, जिस तरह से मैंने भारत में क्रिकेट का आनंद लिया है; मैंने हमेशा भारत के लोगों से मिले प्यार और सम्मान की सराहना की है। और अब जब मैं सोशल मीडिया पर बात करता हूं, तो मुझे भारत से कई संदेश मिलते हैं और मैं जवाब देता हूं। मेरा मानना है कि भारत का मेरा समग्र अनुभव उत्कृष्ट रहा है, "शाहिद अफरीदी ने ये तब कहा कि जब उनसे पूछा गया कि क्या उन्हें पाकिस्तान की तुलना में भारत में अधिक प्यार मिला।

अपने रोमांच पर रफ्तार पकड़ने की ओर नया सीजन-
वहीं लंबे इंतजार के बाद, इंडियन प्रीमियर लीग (आईपीएल) 19 सितंबर से संयुक्त अरब अमीरात में चल रहा है टूर्नामेंट के पहले सप्ताह का भी अंत हो चुका है। इस समय जहां चेन्नई सुपर किंग्स की असफलता की चर्चा है तो दिल्ली कैपिटल्स और किंग्स इलेवन पंजाब की टीम नई फेवरेट के तौर पर उभर रही है। हालांकि आईपीएल की सबसे रोमांचक बात इसकी अनिश्चितता है क्योंकि लीग मैचों की संख्या काफी है और टीमों को लगातार निरंतर बने रहने के लिए कड़ी मशक्कत करनी होगी।
- Male
- Female
- Others
- Under 18
- 18 to 25
- 26 to 35
- 36 to 45
- 45 to 55
- 55+


Click it and Unblock the Notifications
