विंटर ओलंपिक में बर्फ़ की कमी
बर्फ़ की कमी की वजह से वैंकुअर में चल रहे विंटर ओलंपिक में आयोजकों को 20 हज़ार टिकट रद्द करने पड़े हैं. आयोजकों का कहना है कि बर्फ़ की कमी की वजह से आयोजन स्थलों में से एक दर्शकों के लिए सुरक्षित नहीं रह गया था. पिछले कई हफ़्तों से बेमौसम तापमान बढ़ने की वजह से विंटर ओलंपिक के आयोजक परेशानी का सामना कर रहे हैं.
इससे पहले ख़राब मौसम की वजह से स्कीइंग प्रतियोगिताएँ स्थगित करनी पड़ी थीं. साइप्रेस माउंटेन पर स्नो बोर्डिंग खेलों का आयोजन हो रहा है लेकिन वहाँ बर्फ़ इतनी कम है कि वहाँ दूसरी जगहों से कई टन बर्फ़ लाकर डलवानी पड़ी है.
लेकिन मुसीबत सिर्फ़ बढ़ते तापमान से नहीं है क्योंकि वहाँ बारिश भी इतनी अधिक हो रही है कि अतिरिक्त लाई गई बर्फ़ भी पिघल गई है. आयोजकों को लगता है कि वहाँ इतनी बर्फ़ तो है कि खेलों का आयोजन हो सके लेकिन किनारे दर्शकों के खड़े होने के लायक पर्याप्त बर्फ़ नहीं है.
उन्हें लगता है कि यह दर्शकों के लिए ख़तरनाक हो सकता है इसलिए अब 20 हज़ार टिकट रद्द करने पड़े हैं. आयोजक इन टिकटधारियों के पैसे लौटाएँगे. अब इस खेल का मज़ा सिर्फ़ वही दर्शक ले सकेंगे जिन्होंने स्टैंड का टिकट लिया हुआ था.
- Male
- Female
- Others
- Under 18
- 18 to 25
- 26 to 35
- 36 to 45
- 45 to 55
- 55+


Click it and Unblock the Notifications
