For Quick Alerts
ALLOW NOTIFICATIONS  
For Daily Alerts

नहीं मिलेगा वेंगसरकर को मुआवज़ा

By Staff

Dilip-Vengsarkarमुंबई, 17 दिसंबरः अख़बारों में कॉलम नहीं लिखने के बदले मुख्य चयनकर्ता दिलीप वेंगसरकर को मुआवज़ा देने के मुद्दे पर भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड (बीसीसीआई) की कार्यकारी समिति की बैठक में कोई चर्चा नहीं हुई.

बीसीसीआई के कोषाध्यक्ष एम. श्रीनिवासन ने यह स्पष्ट कर दिया है कि चयनकर्ताओं के लिए जारी किए गए सात सूत्री दिशा-निर्देशों में किसी तरह का परिवर्तन नहीं किया जाएगा. उन्होंने कहा कि पदाधिकारियों ने ही पूर्व में ये दिशा-निर्देश जारी किए थे और इनमें किसी तरह के बदलाव करने का हक भी उन्हीं को है.

उन्होंने कहा कि कॉलम नहीं लिखने के लिए चयनकर्ताओं को किसी तरह का मुआवजा देने के बारे में अभी कोई फैसला नहीं हुआ है. श्रीनिवासन के इस बयान से साफ हो जाता है कि राष्ट्रीय चयनसमिति के अध्यक्ष दिलीप वेंगसरकर के कॉलम न लिखने के एवज में मुआवजा की मांग को बीसीसीआई ने ज्यादा गंभीरता से नहीं लिया है.

इससे पहले शनिवार को वेंगसरकर ने मुआवज़े के मुद्दे पर बीसीसीआई अध्यक्ष शरद पवार से मुलाक़ात की थी. गौरतलब है कि वेंगसरकर और बोर्ड के बीच अख़बार में कॉलम लिखे जाने को लेकर विवाद चल रहा है. वेंगसरकर मराठी अख़बार में कॉलम लिखते थे जिसके लिए उन्हें बोर्ड ने मना किया था.


Story first published: Tuesday, November 14, 2017, 12:20 [IST]
Other articles published on Nov 14, 2017
Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+