Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block

ऋषभ पंत की पारी देख खुश हुए साैरव गांगुली, कर दी बड़ी भविष्यवाणी

नई दिल्ली। पूर्व भारतीय क्रिकेटर और वर्तमान बीसीसीआई अध्यक्ष सौरव गांगुली ने युवा ऋषभ पंत की बल्लेबाजी की जमकर तारीफ की है। विकेटकीपर-बल्लेबाज पंत ने मुसीबत के समय टीम के लिए शतक ठोका, जिससे भारत ने चौथे दिन के अंत तक 89 रनों की बढ़त बनाई।

भारत के 38वें ओवर में चार विकेट पर 80 रन थे। तह पंत ने सलामी बल्लेबाज रोहित शर्मा के साथ 41 रनों की साझेदारी की। फिर सातवें विकेट लिए वाशिंगटन सुंदर के साथ शतकीय साझेदारी की। इस तरह पंत ने 118 गेंदों में 101 रनों की पारी खेली, जिसमें उन्होंने 13 चौके और 2 छक्के लगाए। पंत की पारी देख जहां दिग्गज क्रिकेटर प्रतिक्रिया दे रहे हैं तो वहीं बीसीसीआई अध्यक्ष साैरव गांगुली ने बड़ी भविष्यवाणी कर दी।

दरअसल, गांगुली ने पंत को लेकर ट्वीट करते हुए कहा कि वह आने वाले समय में तीनों फाॅर्मेट के महान खिलाड़ी साबित होंगे। गांगुली ने कहा, ''वह कितना अच्छा है? अविश्वसनीय..जो दबाव में भी एक अच्छी पारी खेल गया... पहली बार नहीं और ना ही ऐसा आखिरी बार होगा...वह आने वाले वर्षों में सभी प्रारूपों में एक महान खिलाड़ी साबित होगा। वो भी आक्रामक तरीके से। इसी वजह से तुम मैच विनर और स्पेशल खिलाड़ी बनोगे।''

यह घरेलू धरती पर पंत का पहला टेस्ट शतक था। पंत ने अपनी पारी को लेकर कहा कि जब मैं रोहित के साथ साझेदारी की योजना बना रहा था, तो मेरे दिमाग में यही बात थी। मैं सोच रहा था कि मैं पिच का आकलन करूंगा और फिर अपने शॉट्स खेलूंगा। अगर गेंदबाज अच्छी गेंदबाजी कर रहे हैं तो उनका ध्यान से सामना करेंगे और सिंगल लेंगे। मुझे मुश्किल स्थिति खेलना पसंद है और मैं सिर्फ गेंद को देखता हूं और प्रतिक्रिया देता हूं। यह मेरे खेल की खासियत है।

Story first published: Friday, March 5, 2021, 21:31 [IST]
Other articles published on Mar 5, 2021
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+