मोहम्मद आमिर के समर्थन में उतरे वसीम अकरम, बोले उन्हें टी-20 विश्वकप के लिए पाक टीम में होना चाहिए
नई दिल्ली। पाकिस्तान पूर्व दिग्गज गेंदबाज वसीम अकरम ने मोहम्मद आमिर का समर्थन करते हुए कहा कि उन्हें आगामी टी-20 विश्वकप के लिए पाकिस्तान की टीम में होना चाहिए। बता दें कि पिछले साल दिसंबर माह में मोहम्मद आमिर ने अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट से संन्यास का ऐलान कर दिया था। महज 29 साल की उम्र में जिस तरह से मोहम्मद आमिर ने संन्यास का ऐलान किया उसके बाद पाकिस्तान क्रिकेट में उनके संन्यास को लेकर चर्चा हो रही है। खुद मोहम्मद आमिर ने आरोप लगाया है कि पाकिस्तान क्रिकेट बोर्ड और टीम के खिलाड़ियों ने उनके साथ सही बर्ताव नहीं किया है।
बाद में अपना संन्यास लिया वापस
हालांकि मोहम्मद आमिर ने बाद में अपना संन्यास वापस ले लिया था, लेकिन उन्होंने पाकिस्तान क्रिकेट मैनेजमेंट पर जमकर भड़ास निकाली। अब वसीम अकरम ने मोहम्मत आमिर का वसीम अकरम ने समर्थन कररते हुए कहा कि मैं बहुत आश्चर्यचकित हूं कि क्योंकि मोहम्मद आमिर काफी अनुभवी गेंदबाज हैं और टी-20 विश्वकप में सर्वश्रेष्ठ गेंदबाज में से एक हैं। व्यक्तिगत तौर पर मुझे लगता है कि उन्हें टी-20 विश्वकप के लिए पाकिस्तान की टीम का हिस्सा होना चाहिए। इसके साथ ही वसीम अकरम ने कहा कि अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट से संन्यास का फैसला मोहम्मद आमिर का व्यक्तिगत फैसला था और इसपर सवाल नहीं खड़ा होना चाहिए।
आमिर का किया बचाव
वसीम अकरम ने कहा कि अन्य खिलाड़ियों ने भी काफी अच्छा किया है, उन्होंने भी संन्यास का ऐलान किया, लेकिन उनके संन्यास को लेकर किसी ने कुछ नहीं कहा। ऐसे में आमिर के संन्यास पर सवाल क्यों। मुझे लगता है कि अगर मोहम्मद आमिर दूसरे फॉर्मेट के लिए उपलब्ध हैं तो उन्हें पाकिस्तान के लिए जरूर खेलना चाहिए। बता दें कि मोहम्मद आमिर पाकिस्तान सुपर लीग में कराची किंग्स की टीम का हिस्सा हैं, जहां वसीम अकरम इस टीम के डायरेक्टर और कोच भी हैं। वसीम अकरम ने कहा कि पाकिस्तान को युवा खिलाड़ियों को प्रेरित करने के लिए मोहम्मद आमिर की क्षमता वाला खिलाड़ी चाहिए।
उन्हें टीम में होना चाहिए
वसीम ने कहा कि विश्वकप जैसे टूर्नामेंट के लिए आपको अनुभवी गेंदबाजों की जरूरत होती है जोकि दूसरे युवा खिलाड़ियों को भी गाइड कर सके। आमिर के व्यक्तिगत फैसले पर बहुत ज्यादा हंगामा हुआ। दूसरे खिलाड़ी भी अपने बच्चे के जन्म के समय छुट्टी लेते हैं इसमे बड़ी बात क्या है। अकरम ने कहा कि हमे और भी बेहतरीन खिलाड़ी तैयार करने की जरूरत है जोकि बिना डरे अच्छा खेल दिखा सके और तभी पाकिस्तान की टीम अच्छा कर सकती है।
- Male
- Female
- Others
- Under 18
- 18 to 25
- 26 to 35
- 36 to 45
- 45 to 55
- 55+


Click it and Unblock the Notifications
