Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block

हार्दिक पांड्या की तूफानी पारी के सामने उड़े कंगारू गेंदबाज, T-20 सीरीज पर टीम इंडिया का कब्जा

IND vs AUS 2nd T20I Match Highlights: India win by 6 wkts, take 2-0 lead in Series | वनइंडिया हिंदी

नई दिल्ली। ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ दूसरे टी-20 मैच में भारत ने ऑस्ट्रेलिया को 6 विकेट से मात देकर तीन मैचों की टेस्ट सीरीज में 2-0 से अपराजेय बढ़त हासिल कर ली है। इस मैच में जीत के साथ ही भारत ने टी-20 सीरीज को अपने नाम कर लिया है। वनडे सीरीज में हार के बाद भारत की ऑस्ट्रेलिया दौरे पर यह लगातार तीसरी जीत है। तीसरे वनडे में भारतीय टीम ने ऑस्ट्रेलिया को मात देकर अपनी वापसी की थी। इसके बाद जीत का यह सिलसिला टी-20 सीरीज में भी जारी है। इस मैच में ऑस्ट्रेलिया की टीम ने भारत के सामने 195 रन का लक्ष्य रखा था, जिसका पीछा करने उतरी टीम इंडिया की शुरुआत जबरदस्त रही, लेकिन मैच में जिस तरह से हार्दिक पांड्या ने जबरदस्त बल्लेबाजी की, उसने टीम के हौसले बुलंद कर दिए हैं।

सलामी बल्लेबाज केएल राहुल ने 30 और शिखर धवन ने 52 रनों की पारी खेली, जिसके बाद विराट कोहली ने 40 रनों की पारी खेली। लेकिन इस मैच में संजू सैमसन 15 रन के स्कोर पर आउट हो गए। लेकिन अहम मौके पर टीम के तेज बल्लेबाजी की जरूरत थी तो हार्दिक पांड्या ने एक बार फिर से अपना क्लास दिखाया और 22 रनों पर 42 रनों की नाबाद पारी खेली। हार्दिक पांड्या ने चौथी गेंदा पर शानदार छक्का जड़कर टीम इंडिया को टी-20 सीरीज में जीत दिलाई। दूसरे छोर पर श्रेयस अय्यर ने महज 5 गेंदों पर 12 रनों की नाबाद पारी खेली और इस दौरान उन्होंने एक चौका और एक छक्का लगाया।

पहले वनडे मैच में पांड्या 76 गेंद पर 90 रनों की पारी खेली, इस दौरान उन्होंने 4 छक्के और 7 चौके लगाए। दूसरे वनडे मैच में 31 गेंद पर 28 रनों की पारी खेली। इस मैच में पांड्या ने 4 ओवर में 24 रन देकर एक विकेट भी हासिल किया। तीसरे वनडे में पांड्या ने 76 गेंदों पर 92 रनों की पारी खेली। इस मैच में उन्होंने एक छक्का और 7 चौके लगाए। पहले टी-20 मैच की बात करें तो पांड्या ने 15 गेंदों पर 16 रनों की पारी खेली थी।

इस मैच में जीत के बाद टीम इंडिया के हौसले काफी बुलंद हैं। वनडे सीरीज में हार के बाद भारतीय टीम आखिरी टी-20 में जीत के साथ टेस्ट सीरीज की शुरुआत करना चाहेगी। अहम बात यह है कि कोहली के अलावा दूसरे बल्लेबाज अच्छा प्रदर्शन कर रहे हैं। सलामी बल्लेबाज शिखर धवन भी आज फॉर्म में नजर आए और शानदार अर्धशतकी पारी खेली।

Story first published: Sunday, December 6, 2020, 17:40 [IST]
Other articles published on Dec 6, 2020
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+