Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block

मैं आईसीएल की पेशकश न ठुकरा सका: रसेल

सिडनी 17 फरवरी: श्रीलंका के पूर्व हरफनमौला रसेल आर्नोल्ड ने विद्रोही इंडियन क्रिकेट लीग (आईसीएल) में शामिल होने के अपने फैसले का बचाव करते हुये कहा कि वह लीग की तरफ से मिली लुभावनी पेशकश को ठुकरा नहीं सके.

आईसीएल में जुडने के लिए अपने अंतर्राष्ट्रीय करियर को अलविदा कह देने वाले आनोल्ड ने कहा कि उन्हें भी अपने परिवार के साथ वक्त बिताने और धन कमाने का पूरा अधिकार है और उन्होंने यही काम किया है.

उन्होंने कहा आईसीएल ने 30 दिन खेलने के एवज में मेरे सामने ऐसी पेशकश की जो कि हरेक मायने में आकर्षक थी. ऐसा करने के लिए मुझे धोखेबाज नहीं माना जाना चाहिए. आखिर मुझे भी अपना और परिवार का ध्यान रखने का पूरा हक है. मीडिया रिपोर्टों के अनुसार आनोल्ड के साथ आईसीएल ने लगभग डेढ लाख डालर का अनुबंध किया हुआ है.

इस अवसर पर उन्होंने आईसीएल के साथ सौतेला बर्ताव करने के लिए भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड और अंतर्राष्ट्रीय क्रिकेट परिषद की भी जमकर आलोचना की. उन्होंने कहा आईसीएल को एक विद्रोही के रूप में पेश किया जा रहा है लेकिन इंडियन प्रीमियर लीग तो भी ऐसा ही एक टूर्नामेंट है.

Story first published: Tuesday, November 14, 2017, 13:12 [IST]
Other articles published on Nov 14, 2017
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+