Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block

पठान और सहवाग ने खुद को किया साबित

पर्थ 19 जनवरी.वार्ता. इरफान पठान और वीरेन्द्र सहवाग ने आज भारत की विश्व चैम्पियन आस्ट्रेलिया के खिलाफ तीसरे क्रिकेट टेस्ट में 72 रन की जीत में महत्वपूर्ण भूमिका निभाकर न केवल अपनी उपयोगिता साबित कर दी बल्कि यह भी दिखा दिया कि उनमें .टीम इंडिया. में बने रहने का अभी भी दमखम है

पठान जहां मैच में गेंद और बल्ले से अपने शानदार प्रदर्शन से .मैन आफ द मैच . रहे वहीं सहवाग ने आेपनिंग में अच्छे हाथ दिखाए और आस्ट्रेलिया की दूसरी पारी में नाजुक मौके पर दो विकेट टके

दोनों खिलाडियों को इस सीरीज में पहली बार मौका दिया गया और दोनों ने इस मौके का पूरा फायदा उठाया 1 दोनों के लिये यह मैच परीक्षा की घडी था और इस पर वे खरे उतरे

29 वर्षीय सहवाग एक वर्ष के अंतराल के बाद टेस्ट टीम में खेल रहे थे जबकि 23 वर्षीय पठान की स्थिति भी कुछ ऐसी ही थी 1 पठान पाकिस्तान के खिलाफ घरेलू श्रंृखला में आखिरी टेस्ट में खेले थे लेकिन उन्हें मेलबोर्न और सिडनी में पहले दो टेस्टो में मौका नहीं दिया गया था जो भारत हार गया था

राज.पार्थिव.प्रभु 1817जारी वार्ता

Story first published: Tuesday, November 14, 2017, 13:11 [IST]
Other articles published on Nov 14, 2017
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+