Video: यूएस ओपन में मैच के दौरान गिरा ड्रोन, लोगों ने समझा बम

नई दिल्ली। शुक्रवार को यूएस ओपन टेनिस टूर्नामेंट के दौरान एक अप्रत्याशित घटना हुई, मैच के दौरान लुई आर्मस्ट्रांग स्टेडियम में एक ड्रोन आकर गिर गया, जिसे खिलाड़ियों ने बम समझ लिया और इस कारण वहां हड़कंप मच गया।

हालांकि ड्रोन स्टेडियम में वहां गिरा जहां जहां सीटें खाली पड़ी थी इसलिए घटना में कोई जान-माल का नुकसान नहीं हुआ। फिलहाल पुलिस यह पता लगाने में जुटी है कि यह घटना क्यों और कैसे हुई।

यूएस ओपन में मैच के दौरान गिरा ड्रोन, लोगों ने समझा बम

शुक्रवार को यह घटना इटली की फ्लेविया पेनेटा और रोमानिया की मोनिका निकोलेस्कु के बीच चल रहे मैच के दौरान घटी, अचानक इस तरह से ड्रोन गिरने के कारण मैच रूक गया और वहां अफरातफरी मच गई थी लेकिन जल्द ही पता चल गया कि वहां क्या हुआ और उसके बाद मैच हुआ जिसे कि इटली की फ्लेविया पेनेटा ने 6-1, 6-4 से जीत लिया।

आने वाले वक्त में हर घर में होगा एक ड्रोन

मैच जीतने के बाद घटना के बारे में प्रतिक्रिया देते हुए पेनेटा ने कहा कि यह बेहद डरावना था, मुझे तो लगा जैसे कोई बम गिरा हो फिलहाल सब सही है यह अच्छी बात है।

<center><script type="text/javascript" charset="UTF-8" src="http://www.nbcnewyork.com/portableplayer/?cmsID=324378421&videoID=b9ebtaVpIknZ&origin=nbcnewyork.com&sec=news&subsec=local&width=600&height=360"></script></center>

Story first published: Friday, September 4, 2015, 20:16 [IST]
Other articles published on Sep 4, 2015
Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+