For Quick Alerts
ALLOW NOTIFICATIONS  
For Daily Alerts

VIDEO: जज्बे को सलाम! रनिंग ट्रैक पर एथलीट का पैर हुआ फ्रैक्चर, फिर घुटने के बल चलकर किया ये काम

नई दिल्ली। मैदान अभ्यास से खिलाड़ी निपुण बनता है लेकिन जुनून और जज्बे से वह बड़ा खिलाड़ी बनता है।खेल के दौरान मैदान पर कई बार ऐसा होता है कि खिलाड़ी हारकर भी मैदान मार लेता है। कुछ ऐसा ही देखने को मिला जापान में आयोजित एक मैराथन में। एक 19 साल की धावक रेई इकिडेन कॉरपोरेट मैराथन में हिस्सा ले रही था। वह लगातार दौड़ रही थी और उन्हें करीब 3.54 किलोमीटर की दूरी और तय करनी थी। दौड़ रही इस धावक की अचानक हड्डी टूट गई उनके पैर में चोट लगी और पैर फ्रैक्चर हो गया। लेकिन इसके बाद भी इस धावक ने हार नहीं मानी और अंत तक रेस को पूरा कर अपने साथी तक पहुंची।

रेस पूरी करने से केवल 213 मीटर दूर जब यह धावक पहुंच और इसके सब्र और हिम्मत दोनों ने जवाब दे दिया था। इसके बाद भी रेई ने हार नहीं मानी और उन्होंने दौड़ना छोड़कर घुटने के बल चलकर अपने साथी तक बैटन पहुंचाई। इस दौरान उनके हाथ और घुटने से भी खून निकलता रहा।

रेई की हालत देखकर मैनेजर ने उनसे रेस छोड़ने तक को कहा लेकन रेई का जुनून डिगा नहीं और वह रेस पूरी करने के बाद ही मानी। रेस पूरी की और रेस पूरी होते ही उन्हें अस्पताल ले जाया गया। डॉक्टरों ने कहा कि उनके दाएं पैर की इंजरी ठीक होने में कम से कम चार महीने से ज्यादा का समय लगेगा।

Story first published: Tuesday, November 13, 2018, 16:13 [IST]
Other articles published on Nov 13, 2018
Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+