हार के बाद कोहली बोले- हमने अच्छी बल्लेबाजी नहीं की, सीरीज को हल्के में ना लें
अहमदाबाद : भारतीय क्रिकेट टीम को पांच टी20 मैचों की सीरीज के पहले मैच में इंग्लैंड के हाथों 8 विकेट से हार का सामना करना पड़ा है। नरेंद्र मोदी स्टेडियम में हुए मुकाबले में इंग्लैंड हर मोर्चे में भारतीय टीम पर भारी पड़ी है। इंग्लैंड की सटीक गेंदबाजी के कारण भारत निर्धारित 20 ओवर में 7 विकेट खोकर सिर्फ 124 रन ही बना सका। जवाब में मेहमान टीम ने 15.3 ओवर में ही लक्ष्य हासिल कर लिया। वहीं मैच के बाद कप्तान विराट कोहली ने बयान देते हुए हार का कारण खराब बल्लेबाजी को ठहराया है।

बल्लेबाजी रही खराब
कोहली ने कहा, ''हम अभी पर्याप्त नहीं जानते थे कि उस तरह की पिच पर क्या करना है। कुछ शॉट्स में कमी देखने को मिली। हमें बहुत अधिक इरादे और योजना की स्पष्टता के साथ वापस आना होगा। विकेट ने आपको उस तरह के शॉट्स खेलने की अनुमति नहीं दी जो आप चाहते थे। यह एक कमजोर बल्लेबाजी प्रदर्शन था और इंग्लैंड ने हमें दवाब में रखा। हमने कुछ चीजों की कोशिश करने की कोशिश की, लेकिन एक बल्लेबाजी के रूप में आपको स्वीकार करना होगा कि हमने अच्छी बल्लेबाजी नहीं की है।''

स्कोर बोर्ड पर पर्याप्त रन नहीं थे
श्रेयस अय्यर को छोड़कर कोई भी बल्लेबाज पिच पर नहीं टिक पाया। ऐसे में कप्तान कोहली ने कहा, ''श्रेयस ने अच्छी बल्लेबाजी की लेकिन हमारे पास बोर्ड पर पर्याप्त रन नहीं थे। यह अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट की यात्रा का हिस्सा है। आपके पास अपने उतार-चढ़ाव होंगे लेकिन आपको अपना खेल फिर से दिखाना होगा। मेरे लिए यह वहां जाने और सकारात्मक होने के बारे में है।'' बता दें कि अय्यर ने 48 गेंदों में 67 रनों की पारी खेली, जिसकी बदाैलत टीम 100 का आंकड़ा पार करने में सक्षम हुई।

हल्के में ना लें
कोहली ने आगे कहा, ''हम श्वेत-गेंद की क्रिकेट खेलने में गर्व महसूस करते हैं, हमने पिछली श्रृंखला और उससे पहले की श्रृंखला जीती है। टी20 विश्व कप से पहले हमारे पास ये पांच खेल हैं, इसलिए हमें अच्छा करने की जरूरत है। साथ ही हमें यह सुनिश्चित करना होगा कि हम सीरीज को हल्के में ना लें। बता दें कि इस बार आईसीसी टी20 विश्व कप भारत में इसी साल खेला जाना है। ऐसे में यह सीरीज भारतीय टीम के लिए अहम है। चयनकर्ताओं को यहां से उन खिलाड़ियों को चुनने की आसानी मिलेगी जो विश्व कप में अपनी भूमिका निभाने में सफल हो सकें। अब सीरीज का दूसरा मैच 14 मार्च को नरेंद्र मोदी स्टेडियम में खेला जाएगा। सीरीज के सभी मैच इसी मैदान पर करवाए जा रहे हैं।
- Male
- Female
- Others
- Under 18
- 18 to 25
- 26 to 35
- 36 to 45
- 45 to 55
- 55+


Click it and Unblock the Notifications
