Video: 17 साल की रेसर 275 km की रफ्तार से चला रही थी कार, हुआ रोंगटे खड़े कर देने वाला एक्सीडेंट
नई दिल्ली। रेस ट्रैक पर तेज रफ्तार से कार भगाना कला है लेकिन इस दौरान ट्रैक पर कार का संतुलन बनाए रखना उससे बड़ी कला है। सांय-सांय की आवाज के साथ तेज रफ्तार से भागती कारों पर ड्राईवर अगर नियंंत्र खो दे तो क्या क्या हो सकता है इसकी बानगी फार्मूला थ्री मकाऊ ग्रांप्री में देखने को मिली।

टूट गई रेसर सोफिया की रीढ की हड्डी:
जर्मनी की रेसर सोफिया फ्लोरश करीब 275 किलोमीटर प्रति घंटा की रफ्तार से रेस में कार चला रही थी। एक मोड़ के दौरान उनकी कार का संतुलन बिगड़ गया और गाड़ी हवा में उड़ती हुई एक होर्डिंग टकराई और कार के परखच्चे उड़ गए। इस दौरान सोफिया की रीढ की हड्डी टूट गई उनके अलावा जापान के चालक शो त्सुबोई, एक मार्शल और दो फोटोग्राफर भी घायल हुए।

हादसे के बाद भी जारी रही रेस:
हादसे के बाद भी रेस जारी रही जिसे 19 वर्षीय ब्रिटने से ताल्लुक रखने वाले रेडबुल जूनियर टीम के ड्राइवर डैन टिकटुम ने जीता। खबरों के मुताबिक मकाऊ ग्रैंड प्रिक्स सर्किट के पिछले सत्रों में रेस के दौरान तीन लोगों की मौत हो चुकी है।
|
वायरल हो रहा दर्दनाक वीडियो:
मकाऊ में फॉर्मूला-3 विश्व कप रेस में इस सोफिया के दर्दनाक हादसे का वीडियो वारयल हो रहा है। कैसे कार मोड़ ़पर आकर असंंतुलित होकर होर्डिंग से जा टकराती है।
|
सोफिया ने दिया धन्यवाद:
इस दुर्घटनाके बाद सोफिया की 11 घंटे तक सर्जरी हुई। होश में आने के बाद। उन्होंने लिखा,मैं सबको बता देना चाहती हूं कि मैं अभी ठीक हूं। जल्द ही मेरी सर्जरी होगी सोफिया ने अपने मैनेजमेंट और स्पॉन्सर कंपनी को शुक्रिया कहा, जिन्होंने उनकी तुरंत मदद की।
- Male
- Female
- Others
- Under 18
- 18 to 25
- 26 to 35
- 36 to 45
- 45 to 55
- 55+


Click it and Unblock the Notifications
