Video:देखिए कैसे स्‍टोन कोल्‍ड ने अपने स्‍टनर से ट्रंप को किया चित्‍त

लॉस एंजिल्‍स। अमेरिका के नए राष्‍ट्रपति डोनाल्‍ड ट्रंप हॉलीवुड में मशहूर हुए, रियल्‍टी शो में आए और अपने नाम के कई प्रॉडक्‍ट्स तक लॉन्‍च कर दिए। लेकिन वह कई डब्‍लूयडब्‍लूयई में भी आ चुके हैं।

मैच में खाई मार

एक मैच में वह स्‍टार रेसलर स्‍टोन कोल्‍ड स्‍टीव ऑस्टिन के हाथों मार भी खा चुके हैं। ट्रंप डब्‍लूयडब्‍लूयई का एक अहम हिस्‍सा रह चुके हैं और उनके राष्‍ट्रपति बनने के बाद डब्‍लूयडब्‍लूयई के शेयर्स में पांच प्रतिशत का उछाल आया।

पढ़ें-हिंदु बनेंगे अमेरिका के नए राष्‍ट्रपति डोनाल्‍ड ट्रंप और छोड़ देंगे गौमांस

डब्‍लूयडब्‍लूयई में जब ट्रंप आए थे तो एक बार उनके लिए एक बड़ी ही शर्मनाक स्थिति पैदा हो गई थी। जब वह डब्‍लूयडब्‍लूयई रिंग छोड़कर गए तो हर कोई खुश नजर आ रहा था।

ट्रंप के राष्‍ट्रपति चुने जाने के बाद दो वीडियो काफी वायरल हो रहे हैं।

पढ़ें-ओबामा से दुश्‍मनी लेकिन ट्रंप से यारी, पुतिन ने दी ट्रंप को बधाई

वर्ष 2007 रेसलमेनिया का मैच

वर्ष 2007 में डोनाल्‍ड ट्रंप रेसलमेनिया के एक मैच में आए। यह मैच हेयर-वर्सेज-हेयर मैच था, ट्रंप ने बॉबी लैशले को चुना जो उनकी जगह पर मैच लड़ने के लिए रिंग में आए।

उस समय विंस मैक्‍मेन डब्‍लूयडब्‍लूयई के वाइस चेयरमैन थे और उनकी जगह पर उमागा इस मैच में लड़ रहे थे। मैच के आखिर में लैशले विजेता बने और फिर ट्रंप को मैक्‍मैन को गंजा करना पड़ा था।

इस मैच में स्‍टोन कोल्‍ड स्‍टीव ऑस्टिन एक रेफरी की भूमिका में थे और उन्‍होंने लैशले की जीत में एक अहम रोल अदा किया था।

इसी मैच के खत्‍म हो जाने के बाद स्‍टोन कोल्‍ड ने अपने फेवरिट शॉट जिसे स्‍टनर के नाम से जानते हैं, उसे ट्रंप पर आजमाया। ट्रंप, कोल्‍ड के इस दांव के साथ ही चित्‍त होकर गिर गए।

पढ़ें-अमेरिका के नए राष्‍ट्रपति डोनाल्‍ड ट्रंप के बारे में 20 खास बातें

2009 में बने कंपनी के मालिक

इसके बाद वर्ष 2009 में ट्रंप को कंपनी का मालिक बना दिया गया और कंपनी के शेयर धड़ाम हो गए थे।

कंपनी का माली हालत भी बिगड़ती गई लेकिन इसके बाद भी उन्‍हें वर्ष 2013 में डब्‍लूयडब्‍लूयई के हॉल ऑफ फेम में शामिल किया गया। ट्रंप पहले ऐसे व्‍यक्ति थे जिन्‍हें डब्‍लूयडब्‍लूयई के पहले हॉल ऑफ फेम से सम्‍मानित किया गया था।

ट्रंप के ट्रंप प्‍लाजा कैसिनो में डब्‍लूयडब्‍लूयई के कई मैच आयोजित हो चुके हैं। वर्ष 1980 में यहां पर दो बार रेसलमेनिया का आयोजन हुआ है।

डोनाल्‍ड ट्रंप के राष्‍ट्रपति बनने के बाद डब्‍लूयडब्‍लूयई के कई स्‍टार्स ने उन्‍हें बधाईयां दी हैं।

पढ़ें-हॉट एंड बोल्‍ड मिलानिया होंगी अमेरिका की फर्स्‍ट लेडी

राजनीति का 18 माह वाला अनुभव

अमेरिका के नए राष्‍ट्रपति ट्रंप के पास राजनीति का कोई अनुभव ही नहीं है। एक बिजनेस टायकून ट्रंप ने सिर्फ 18 माह में ही डेमोक्रेट पार्टी की हिलेरी क्लिंटन के 48 वर्ष के राजनीति करियर को मास्‍टरस्‍ट्रोक से धाराशयी कर दिया।

Story first published: Thursday, November 10, 2016, 14:46 [IST]
Other articles published on Nov 10, 2016
Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+