VIDEO: रियो में हारने पर योगेश्वर दत्त ने मांगी देशवासियों से माफी
नयी दिल्ली। रियो ओलंपिक 2016 में देश के स्टार पहलवान योगेश्वर दत्त से गोल्ड मेडल की उम्मीदें थींं। लेकिन योगेश्वर दत्त पहले ही मुकाबले में हार गए और देश का सपना चकनाचूर हो गया। अब योगेश्वर दत्त ने अपनी हार को लेकर देशवासियों से माफी मांगी है।
योगेश्वर ने फेसबुक पर अपना एक वीडियो डाला है जिसमें वो देश के लोगों से माफी मांग रहे हैं। वीडियो में योगेश्वर कह रहे हैं कि ''जिन लोगों को भी मेरे चलते दुख पहुंचा है या फिर मेरे कुश्ती हारने से दुख पहुंचा है, मैं उन लोगों से माफी मांगता हूं।
वीडियो में योगेश्वर कह रहे हैं कि बहुत लोगों के मैसेज मिल रहे हैं और वो मेरी हार से निराश है तो मैं उन लोगों से माफी मांगता हूं और कहना चाहता हूं कि उम्मीद ना खोएं। योगेश्वर कह रहे हैं कि हार के बाद जीत भी होती है। आपको बता दें कि योगेश्वर दत्त अपने पहले ही राउंड में मंगोलिया के पहलवान मंदाखनारन गैंजोरिंग से हार गए थे। मंदाखनारन गैंजोरिंग ने उन्हें 3-0 से हराया था।
Story first published: Tuesday, November 14, 2017, 13:05 [IST]
Other articles published on Nov 14, 2017
Read in English: Yogeshwar Dutt apologises to the nation
Log in for Better Reading Experience!
By signing in, you agree to our Terms and Privacy Policy
Gender
Select your Gender
- Male
- Female
- Others
Age
Select your Age Range
- Under 18
- 18 to 25
- 26 to 35
- 36 to 45
- 45 to 55
- 55+


Click it and Unblock the Notifications
