फ्रेंच ओपन से पहले सेरेना विलियम्सन को बड़ा झटका, कैटरीना सिनियाकोवा ने 7-6,6-2 हराया
नई दिल्ली। फ्रेंच ओपन की तैयारियों में जुटी सेरेना विलियम्स को बड़ा झटका लगा है। विलियम्स को कैटरीना सिनियाकोवा के हाथों में एमिलिया रोमागना ओपन में हार का सामना करना पड़ा है। कैटरीन ने विलियम्स को 7-6, 6-2 से हार का सामना करना पड़ा है। बता दें कि 30 मई से पेरिस में शुरू हो रहे फ्रेंच ओपन की तैयारी कर रही हैं। विलियम्स के खिलाफ जीत के बाद सिनियाकोवा ने कहा कि मैंने बहुत ज्यादा गलतियां नहीं की, मुझे लगता है उन्होंने भी यह महसूस किया होगा। मुझे लगता है कि सेरेना बहुत ज्यादा तेज मारने की कोशिश कर रही थी और बहुत ज्यादा गलतियां कर रही थीं, जिसकी वजह से मुझे मदद मिली। मुझे खुशी है कि पूरे मैच के दौरान मैंने अपने स्तर को बरकरार रखा।
मैच में 39 वर्षीय सेरेना विलियम्सन ने जिस तरह से लगातार डबल फॉल्ट किया उसके चलते सिनियाकोवा को तीसरा मैच प्वाइंट मिला और उन्होंने मैच में जीत दर्ज की। अहम बात है कि सेरेना विलियम्सन ने मैच में 7 डबल फॉल्ट किए। मैच में जीत के बाद सिनियाकोवा ने कहा कि यह जबरदस्त है और इस जीत के मेरे लिए अहम है। मैंने अच्छा मैच खेला। इससे जाहिर होता है कि मैं इस तरह से खेल सकती हूं। मुझे और ज्यादा ध्यान देने की जरूरत है और शांत रहने की जरूरत है। हर प्वाइंट के बाद मुझे और शांत रहने की जरूरत है। मुझे खुशी होगी अगर मैं इसे आगे भी बरकरार रख पाती हूं।
इससे पहले सेरेना ने तीन महीने में पहली जीत दर्ज करते हुए लिसा पिगातो को 6-3, 6-12 से हराया था। बता दें कि सेरेना विलियम्स वाइल्ड कार्ड के जरिए इस टूर्नामेंट में खेल रही हैं। इससे पहले इटैलियन ओपन के पहले ही राउंड में सेरेना को हार का मुंह देखना पड़ा था। ऑस्ट्रेलियाई ओपन क्वार्टर फाइनल में आखिरी बार सेरेना ने सिमोना हालेप को हराया था, जिसके बाद से सेरेना ने कोई जीत दर्ज नहीं की थी। सेमीफाइनल में में सेरेना को नाओमी ओसाका ने हराया था। सेरेना के करियर की बात करें को अभी तक वह 23 ग्रैंड स्लैम सिंगल्स का खिताब जीत चुकी हैं। आखिरी ग्रैंड स्लैम सेरेना ने 2017 में जीता था और ऑस्ट्रेलियन ओपन में अपना दम दिखाया था।
- Male
- Female
- Others
- Under 18
- 18 to 25
- 26 to 35
- 36 to 45
- 45 to 55
- 55+


Click it and Unblock the Notifications
