Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block

IND vs SL: क्रुणाल पांड्या के साथ संपर्क में आए बाकी खिलाड़ी भी नहीं लेंगे T20I मैच में भाग

नई दिल्लीः भारत और श्रीलंका को दूसरे टी-20 मुकाबले में मंगलवार को एक दूसरे का सामना करना था लेकिन ऐसा नहीं हो सका क्योंकि भारत के ऑल राउंडर क्रुणाल पांड्या कोविड-19 से पॉजिटिव पाए गए और यह मैच 1 दिन के लिए स्थगित कर दिया गया जिसका मतलब यह है कि आज 28 जुलाई को यह मुकाबला होना है। क्रुणाल पांड्या हालांकि पूरी सीरीज से बाहर हो चुके हैं और वे अब 7 दिन के आइसोलेशन पीरियड में रहेंगे।

क्रुणाल के पॉजिटिव आने के बाद भारतीय टीम के कई सदस्यों को आरटी पीसीआर टेस्ट कराने की नौबत आ गई ताकि कोरोनावायरस का प्रसार बाकी खिलाड़ियों में रोका जा सके। ऐसे में टीम मैनेजमेंट ने उन 8 सदस्यों की पहचान की जो क्रुणाल पांड्या के साथ करीबी संपर्क में आए थे और जानकारी मिली है कि इन सभी का आरटी पीसीआर टेस्ट नेगेटिव पाया गया है। लेकिन इसका मतलब यह नहीं है कि यह खिलाड़ी बचे हुए टी-20 मुकाबलों में मैदान पर उतरेंगे।

टाइम्स ऑफ इंडिया की रिपोर्ट के मुताबिक टीम मैनेजमेंट ने सावधानी बरतनी के लिए यह कदम उठाया है कि ये बाकि खिलाड़ी भी आइसोलेशन में रहेंगे। यह भी पता चला है कि कुणाल पांड्या को गले में दुखन की समस्या से थी और यह उनको मैच शुरू होने से कुछ घंटे पहले हुई। ऐसे में उनका रैपिड एंटीजन टेस्ट कराया गया जो पॉजिटिव पाया गया। यह श्रीलंका दौरे पर दूसरा मौका है जब कोविड-19 के चलते मैच स्थगित करना पड़ा है।

इससे पहले श्रीलंका खेमे में वायरस के फैलाव ने लिमिटेड ओवर की सीरीज को थोड़ा और आगे बढ़ा दिया था और यह 13 जुलाई से शुरू होने के बजाय 18 जुलाई को शुरू हुई थी। भारत ने तीन मैचों की ओडीआई सीरीज 2-1 से जीतने में कामयाबी हासिल की थी और उन्होंने पहले टी20 इंटरनेशनल मुकाबले में भी जीत हासिल की है।

फिलहाल भारतीय अधिकारियों के मुंह बंद है कि कोरोनावायरस आखिरकार भारतीय खेमे में कैसे घुसा। दोनों ही टीमें पूरी तरह से बायो बबल में है। ईएसपीएनक्रिकइंफो की रिपोर्ट भी यह बताती है कि यह एक राज ही है कुणाल पांड्या को क्यों कोरोनावायरस लग गया जबकि वह बायो बबल में ही थे।

कोई भी सदस्य जो वायरस की चपेट में आता है, पूरी टीम के लिए परेशानी का कारण बनता है। भारतीय टीम ने हालांकि 20 सदस्यीय मजबूत टीम और चार स्टैंडबाय नेट गेंदबाजों के साथ यात्रा की है। टीम इंडिया बाकी बचे दो मैचों में कमजोर टीम के साथ खेलने के लिए तैयार है।

Story first published: Wednesday, July 28, 2021, 11:10 [IST]
Other articles published on Jul 28, 2021
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+