Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block

9.25 करोड़ में बिके कृष्णप्पा गौतम के कमरे में पहुंचे रोहित शर्मा-हार्दिक पांड्या, गले लगाकर बोले..

अहमदाबाद। भारतीय टीम के नेट गेंदबाज और अनकैप्ड कर्नाटक के ऑल राउंडर कृष्णप्पा गौतम को आईपीएल की नीलामी के दौरान चेन्नई सुपर किंग्स की टीम ने रिकॉर्ड 9.25 करोड़ रुपए में खरीदा है। लेकिन इस बात का अभी तक खुद गौतम और उनके परिवार वालों को यकीन नहीं हो रहा है। कृष्णप्पा गौतम की पत्नी और माता-पिता इस बात को लेकर काफी खुश हैं और उन्हें इस बात का यकीन नहीं हो रहा कि कृष्णप्पा गौतम को 9.25 करोड़ रुपए में खरीदा गया है। गौतम ने क्रुणाल पांड्या की रिकॉर्ड कीमत 8.8 करोड़ रुपए को पार कर गए, पांड्या 2018 में सबसे महंगे बिकने वाले अनकैप्ड खिलाड़ी थे, लेकिन अब गौतम सबसे महंगे बिकने वाले अनकैप्ड खिलाड़ी बन गए हैं।

रोहित-हार्दिक ने मांगी पार्टी

सीएसके द्वारा खरीदे जाने के बाद गौतम ने कहा कि यह दिल की धड़कने रोकने वाला है। टीवी देखते समय मैं बहुत ही चिंतित था। बता दें कि कृष्णप्पा गौतम फिलहाल भारतीय टीम के नेट बॉलर हैं और इंग्लैंड के खिलाफ टेस्ट सीरीज में टीम के लिए नेट गेंदबाज की भूमिका निभा रहे हैं। गौतम ने कहा कि हम अहमदाबाद पहुंचे ही थे और हमने टीवी ऑन किया और मेरा नाम टीवी स्क्रीन पर आया। हर मिनट भावनाएं बदल रही थी। तभी रोहित शर्मा और हार्दिक पांड्या ने मेरे दरवाजे को खटखटाया और मुझे गले लगाया और कहा कि बड़ी ट्रीट चाहिए।

20 लाख था बेस प्राइस

बता दें कि गौतम का बेस प्राइस 20 लाख रुपए था, लेकिन उन्हें खरीदने के लिए केकेआर और सनराइजर्स हैदराबाद में रेल लग गई, लेकिन बाद में चेन्नई की टीम ने नीलामी में एंट्री मारी और गौतम को अपने नाम कर लिया। 32 वर्षीय गौतम ऑफ स्पिन गेंदबाज हैं और कर्नाटक के लिए ऑलराउंडर की भूमिका निभाते हैं। उन्होंने 2018 के बाद तीन सीजन में सिर्फ 24 मैच खेले हैं और सिर्फ 186 रन बनाए और 13 विकेट अपने नाम किए हैं।

परिवार में खुशी की लहर

वर्ष 2018 में गौतम राजस्थान रॉयल्स की टीम का हिस्सा थे और दो सीजन तक राजस्थान की टीम में रहने के बाद 2020 में वह किंग्स इलेवन पंजाब की टीम का हिस्सा बन गए, लेकिन पिछले सीजन में उन्हें सिर्फ दो मैच खेलने का मौका मिला और पंजाब की टीम ने उन्हें रिलीज कर दिया। बेंगलुरू में गौतम की पत्नी और माता-पिता काफी खुश हैं। गौतम ने बताया कि मेरे माता-पिता की आंखों में खुशी के आंसू थे, वो मेरे लिए बहुत ही खुश थे। उस भावना को जाहिर कर पाना संभव नहीं है। यह पहली बार नहीं है जब मैं नीलामी का हिस्सा बना हूं, लेकिन हर बार जब आपका नाम आता है तो आपके अंदर अलग सी अनुभूति होती है।

Story first published: Friday, February 19, 2021, 13:23 [IST]
Other articles published on Feb 19, 2021
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+