For Quick Alerts
ALLOW NOTIFICATIONS  
For Daily Alerts

अबु धाबी ग्रां प्री से पहले 2012 सत्र के डाइवरों की घोषणा करेंगे माल्या

By Ajay Mohan
ग्रेटर नोएडा। एडियन सुतिल और पाल डि रेस्टा को 15 दिन के भीतर पता चल जाएगा कि अगले सत्र में वह फोर्स इंडिया के डाइवर के रूप में बरकरार रहेंगे या नहीं। फोर्स इंडिया के टीम प्रिंसिपल विजय माल्या ने आज वादा किया कि वह अगले महीने होने वाली अबु धाबी ग्रां प्री से पहले इन दोनों डाइवरों को अपने फैसले से वाकिफ करा देंगे।

अबु धाबी ग्रां प्री से पहले 2012 सत्र के डाइवरों की घोषणा करेंगे माल्या माल्या ने इससे पहले कहा था कि वह 2012 सत्रा के लिए अपने डाइवरों की घोषणा दिसंबर के बीच में करेंगे जिससे सुतिल और पाल डि रेस्टा चिंतित थे। माल्या ने आज अपने डाइवरों का इंतजार जल्द खत्म करने का फैसला करते हुए कहा कि वह अगले साल के लिए फोर्स इंडिया के डाइवरों की घोषणा अबु धाबी में 13 नवंबर को होने वाली सत्र की 18वीं रेस से पहले करेंगे।

फोर्स इंडिया के टीम प्रिंसिपल ने कहा, मैं इस बात का सम्मान करता हूं कि एडियन (सुतिल) और पाल (डि रेस्टा) फोर्स इंडिया के साथ अपने भविष्य के बारे में जल्द जानना चाहते हैं। उन्होंने मुझसे इस बारे में बात की और मैं अबु धाबी से पहले इस बारे में घोषणा करूंगा।

मुख्य डाइवर के रूप में यह डि रेस्टा का पहला सत्र है। वह पिछले साल फोर्स इंडिया के रिजर्व डाइवर थे। सुतिल 2006 से टीम के साथ जुड़े हुए हैं जब इसे मिडलैंड और फिर स्पाइकर के नाम से जाना जाता था। माल्या ने 2007 में इस टीम को खरीदा और इसे फोर्स इंडिया नाम दिया। माल्या ने साथ ही कहा कि वह अगले सत्रा से दो रिजर्व डाइवर रखने के विकल्प पर भी विचार कर रहे हैं। फिलहाल निको हल्केनबर्ग टीम के एक मात्र रिजर्व डाइवर हैं।

माल्या ने कहा, हम अगले सत्र से दो रिजर्व डाइवर रखने के बारे में सोच रहे हैं। देखते हैं कि क्या होता है। मुझे भुगतान करने वाले डाइवर की जरूरत नहीं है। मैं सीट बेचने में विश्वास नहीं रखता। मैं हमेशा वही किया जो टीम के लिए अच्छा है। सहारा इंडिया परिवार ने इससे पहले 10 करोड़ डालर में टीम में 42.5 प्रतिशत हिस्सेदारी खरीदी थी।

Story first published: Tuesday, November 14, 2017, 13:00 [IST]
Other articles published on Nov 14, 2017
Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+