For Quick Alerts
ALLOW NOTIFICATIONS  
For Daily Alerts

5 साल की शिवानी ने किया देश का सिर ऊंचा, उपराष्ट्रपति ने की तारीफ

पांच साल की शिवानी ने किया निशानेबाजी में कमाल, उपराष्ट्रपति ने भी तारीफ

By Rizwan

नई दिल्ली। आन्ध्र प्रदेश के विजयवाड़ा की पांच साल की निशानेबाज चेरूकुरी डॉली शिवानी ने निशानेबाजी में दो नए रिकॉर्ड बनाते हुए सबको चौंका दिया है। बीते रविवार को उन्होंने दो ऐसे शॉट्स चलाए जिनकी तारीफ उपराष्ट्रपति ने भी की है। इन कारनामों के साथ ही उन्होंने इंडिया बुक ऑफ रिकॉर्ड्स और एशियन बुक ऑफ रिकॉर्ड्स में अपना नाम दर्ज करा लिया है।

360 में से बनाए 290 अंक

360 में से बनाए 290 अंक

विजयवाड़ा की रहने वाली शिवानी ने रविवार को निशानेबाजी में दो रिकॉर्ड बनाए हैं। शिवानी ने पहली कोशिश में 11 मिनट 19 सेकेंड में 10 मीटर की दूरी पर 103 तीर बतौर शॉट्स चलाए। वहीं, दूसरे रिकॉर्ड के लिए उन्होंने 20 मीटर की दूरी पर पांच मिनट आठ सेकेंड में 36 तीर चलाए। इससे उन्हें 360 में उसे 290 अंक हासिल हुए। उनके इस खेल की उपराष्ट्रपति वेंकैया नायूड ने भी ट्वीट कर तारीफ की है।

शिवानी के नाम है सबसे कम उम्र की निशानेबाज होने का रिकॉर्ड

शिवानी के नाम है सबसे कम उम्र की निशानेबाज होने का रिकॉर्ड

पांच साल की शिवानी पहले भी निशानेबाजी में अपना जौहर दिखा चुकी हैं। 2015 में तीन साल की उम्र में उन्होंने सबसे कम उम्र की भारतीय निशानेबाज बनने का रिकॉर्ड अपने नाम किया था। तब उन्होंने पांच और सात मीटर की दूरी वाले गेम में भाग लेकर 200 अंक अपने नाम किए थे।

पेरिस को 2024 और लॉस एंजेलिस को 2028 के ओलंपिक खेलों की मेजबानी

2024 के ओलंपिक पर निगाह

2024 के ओलंपिक पर निगाह

शिवानी चाहती हैं कि वो ओलंपिक में पदक लेकर आएं, उनकी निगाहें 2024 में होने वाले ओलंपिक खेलों पर है। विजयवाड़ा की 'द वोल्गा आर्चरी एकेडमी' में अभ्यास कर रहीं शिवानी के पिता चेरूकुरी सत्यनारायण का कहना है कि वो प्रदेश सरकार की मदद चाहते हैं ताकि बेटी को ओलंपिक के लिए तैयार कर सकें।

एथलीट प्रियंका पवार डोप टेस्ट में फेल, लगा 8 साल का प्रतिबंध

Story first published: Tuesday, November 14, 2017, 13:04 [IST]
Other articles published on Nov 14, 2017
Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+