इंग्लैंड के बॉलरों ने धैर्य दिखाया तो फिर गुच्छों में विकेट देंगे भारतीय बल्लेबाज- माइकल वॉन
नई दिल्लीः इंग्लैंड के पूर्व कप्तान माइकल वॉन अपने अजीबोगरीब बयानों के लिए जाने जाते हैं और साथ ही वे एक अच्छे क्रिकेट विश्लेषक भी है। उनको क्रिकेट खेलने का काफी क्वालिटी अनुभव है और वे कई बार बहुत अच्छी बातें करने के बीच बीच में उटपटांग हरकतों के कारण कुख्यात भी है। फिलहाल माइकल वॉन को लगता है कि इंग्लैंड के गेंदबाज धैर्य से बॉलिंग करते रहे तो भारतीय बल्लेबाज गुच्छों में अपने विकेट फेंक देंगे।
माइकल वॉन ने यह बात तब कही है जब भारतीय ओपनिंग जोड़ी रोहित शर्मा और केएल राहुल ने एक अच्छी साझेदारी की है और अब इस सीरीज में यही देखने को मिला है कि जो खिलाड़ी दिन के अंत पर क्रीज में होते हैं वे नई परिस्थितियों में अपने विकेट फेंक देते हैं और ऐसा भारतीय बल्लेबाजों के साथ अधिकतर हुआ है। इंग्लैंड की टीम भी लॉर्ड्स में इसी तरीके से 120 रनों पर ढेर हो गई थी फिर भारतीय टीम 78 रनों पर हेडिंग्ले में आउट हो गई थी फिर दूसरी पारी में भी भारतीय टीम ने 8 विकेट 63 रनों के अंदर गंवा दिए थे।
माइकल वॉन बीबीसी की टेस्ट मैच स्पेशल पॉडकास्ट पर बात करते हुए कहते हैं, "इंग्लैंड की टीम के पास चार गेंदबाजों का पेस अटैक है और वे इस भारतीय बल्लेबाजी लाइनअप को परेशान करते रहे हैं। हमने हेडिंग्ले में दूसरी पारी में देखा है। भारतीय आसानी से विकेट नहीं सकते हैं लेकिन अगर वे लगातार टिके रहे और गेंदबाजी करते रहे तो फिर से ताश के पत्तों की तरह बैटिंग गिर सकती है मुझे पूरा यकीन है इंग्लैंड के गेंदबाज अगर धैर्यवान रहे तो गुच्छों में विकेट कहीं ना कहीं मिल ही जाएंगे।"
वॉन का मानना है केएल राहुल और रोहित शर्मा को एक जबरदस्त रोल निभाना होगा और वे दिन का पहला घंटा काफी अहम मानते हैं क्योंकि यहां पर गेंद उस घंटे में अधिक घूमती है। वे कहते हैं कि रोहित शर्मा और केएल राहुल के रूप में भारतीयों के पास यह गिफ्ट है कि वह स्विंग गेंदबाजी को देख सके और और उसे खेल सके।
वॉन के पास भारतीय बल्लेबाजों के लिए भी एक सलाह है और वे कहते हैं कि उनको ऑफ स्टंप से बाहर जाने वाली गेंदों को छेड़ने की कोशिश नहीं करनी चाहिए। भारतीय बल्लेबाजों ने लगातार इस सीरीज में चौथे या पांचवें स्टंप लाइन पर पड़ी क्या दो को छेड़ा है और इसका खामियाजा स्लिप में उनके कैच उछालकर भुगता है।
मैच की बात ऐसी है कि भारत ने अपनी दूसरी पारी में बिना किसी नुकसान के अर्धशतकीय साझेदारी पूरी कर ली है जहां केएल राहुल और रोहित शर्मा दोनों अच्छे दिखाई दे रहे है और भारत चाहेगा कि यहां से एक अच्छी साझेदारी बने क्योंकि भारतीय टीम इंग्लैंड की पहली पारी के स्कोर से 99 रन पीछे चली गई थी। भारत ने पहले बैटिंग करते हुए 191 रन बनाए थे जबकि इंग्लैंड ने 290 रन बना दिए थे।
- Male
- Female
- Others
- Under 18
- 18 to 25
- 26 to 35
- 36 to 45
- 45 to 55
- 55+


Click it and Unblock the Notifications
