IPL के लिए दुबई रवाना हुए रोहित-बुमराह, माइकल वाॅन ने उठाया बड़ा सवाल
मैनचेस्टर : यूएई में आईपीएल 2021 के बचे मैच पूरे करवाने के लिए बीसीसीआई अब पूरी तरह से तैयार है। कुछ भारतीय खिलाड़ी यूएई के लिए रवाना भी हुए। इसकी जानकारी खुद आईपीएल फ्रेंचाईजी के द्वारा किए हुए ट्वीट के जरिए मिली। जी हां, मैनचेस्टर से मुंबई इंडियंस के कप्तान रोहित शर्मा, जसप्रीत बुमराह और सूर्यकुमार यूएई के लिए शनिवार रवाना हुए। यह जानकारी सामने आते ही इंग्लैंड के पूर्व कप्तान माइकल वाॅन ने बड़ा सवाल उठाया है।
उनका कहना है कि टेस्ट मैच किसी अन्य वजह से नहीं, बल्कि आईपीएल के चलते रद्द हुआ है। माइकल वाॅन ने पहले द टेलीग्राफ के लिए लिखे कॉलम में साफ कहा कि ये सब पैसे और आईपीएल को लेकर हुआ है। वहीं वाॅन ने ट्वीट करते हुए कहा, "आईपीएल टीमों के खिलाड़ियों के लिए चार्टर्ड प्लेन.. यूएई में 6 दिन क्वारंटीन में रहने की जरूरत.. टूर्नामेंट शुरू होने में केवल 7 दिन बचे हैं। मुझे बताने की जरूरत नहीं कि टेस्ट किसी और वजह से रद्द किया गया था लेकिन आईपीएल..।''
इसके अलावा वाॅन ने द टेलीग्राफ में लिखे काॅलम में कहा, "सही कहूं तो यह सब पैसे और आईपीएल को लेकर हुआ है। पांचवां टेस्ट इसलिए रद्द किया क्योंकि खिलाड़ियों को कोरोना से खतरा और आईपीएल नहीं खेलने का डर होगा। हम एक सप्ताह बाद खिलाड़ियों को आईपीएल में खुश होते देखेंगे। उन्हें पीसीआर टेस्ट पर यकीन करना चाहिए था। हमें इस वायरस के बारे में जागरूकता है, तो इससे संभलना भी आता है।''
यह भी पढ़ें- IPL 2021 : इंग्लैंड के तीन खिलाड़ियों ने खेलने से किया मना, नाम आए सामने
वाॅन ने आगे कहा, "मैं यह देखकर हैरान हूं कि भारतीय टीम मैच खेलने के लिए अपने 20 खिलाड़ियों में से 11 खिलाड़ी भी मैदान पर नहीं उतार सका। अगर ऐसे खिलाड़ी थे जो अलग होना चाहते थे और मैच में शामिल होना नहीं चाहते थे तो कोई बात नहीं। उनका निजी विचार हो सकता है, लेकिन भारत को 11 खिलाड़ियों को मैदान पर उतारने के लिए हर संभव प्रयास करना चाहिए था।''
- Male
- Female
- Others
- Under 18
- 18 to 25
- 26 to 35
- 36 to 45
- 45 to 55
- 55+


Click it and Unblock the Notifications
