Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block

हांगकांग ओपन: फाइनल में पहुंची पीवी सिंधु, वर्ल्ड नंबर-1 से होगी टक्कर

नई दिल्ली। भारत की स्टार बैडमिंटन खिलाड़ी पीवी सिंधु हागंकांग ओपन सुपर सीरीज के फाइनल में पहुंच गई है। वर्ल्ड नंबर 3 पीवी सिंधु ने सेमीफाइनल में थाईलैंड की वर्ल्ड नंबर-6 रत्चानोक इंतानोन को हराया। पीवी सिंधु ने रत्चानोक इंतानोन को महज 43 मिनट में 21-17, 21-17 के दो सीधे सेटों में हरा कर यह मुकाबला जीता।

अब फाइनल में पीवी सिंधु का मुकाबला चीन की वर्ल्ड नंबर-1 ताई जु यिंग से होगा। बता दें कि अभी तक पीवी सिंधु और ताई जु यिंग के बीच 10 बार मुकाबला हो चुका है जिनमें पीवी सिंधु ने 3 मुकाबला जीता है जबकि ताई जु यिंग ने 7 बार जीत दर्ज की है। इन दोनों खिलाड़ियों के बीच फाइनल मुकाबला दिलचस्प रहने की उम्मीद है।

पीवी सिंधु पिछली बार भी हांगकांग ओपन के फाइनल में पहुंची थी लेकिन वो हार गई थी। ऐसे में पीवी सिंधु इस बार ये खिताब जीतकर जरूर पिछली बार का हिसाब चुकता करना चाहेंगी। बता दें कि सिंधु ने क्वार्टर फाइनल में जापान की वर्ल्ड नंबर-2 अकाने यामागुची को हराकर सेमीफाइनल में जगह बनाई थी

Story first published: Saturday, November 25, 2017, 20:10 [IST]
Other articles published on Nov 25, 2017
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+