पिच को पढ़ने में भूल हुई : धौनी
बल्लेबाजों की नाकामी के कारण भारत को यह मैच आठ विकेट से गंवाना पड़ा। भारतीय टीम ने एक समय मात्र 82 रनों पर आठ विकेट गंवा दिए थे। धौनी (95) और रुद्र प्रताप सिंह (23) के बीच नौवें विकेट के लिए हुई 101 रनों की महत्वपूर्ण साझेदारी की बदौलत भारत किसी तरह 188 रन बनाने में सफल रहा।
मैच के बाद धौनी ने कहा, "हमें अपने गेंदबाजों को इज्जत देनी चाहिए थी। विकेट पर खेलना आसान नहीं था। दरअसल, हम विकेट को ठीक से नहीं पढ़ सके और आनन-फानन में स्ट्रोक खेलकर अपने विकेट गंवाते चले गए। टॉस जीतने के बाद गेंदबाजी करने का फैसला सही हो सकता था।"
वेस्टइंडीज ने सलामी बल्लेबाज रूनाको मोर्टन (85) और कप्तान क्रिस गेल (64) के बीच पहले विकेट के लिए हुई 101 रनों की साझेदारी की बदौलत यह मैच 34.1 ओवर में ही आठ विकेट के अंतर से जीत लिया।
चार मैचों की श्रृंखला में दोनों टीमें 1-1 की बराबरी पर हैं। भारत ने इसी मैदान पर खेले गए पहले मैच में 20 रनों से जीत हासिल की थी। श्रृंखला का तीसरा मैच 3 जुलाई को सेंट लूसिया में खेला जाएगा। चौैथा मैच भी इसी मैदान पर पांच जुलाई को होगा।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।
- Male
- Female
- Others
- Under 18
- 18 to 25
- 26 to 35
- 36 to 45
- 45 to 55
- 55+


Click it and Unblock the Notifications