लिवरपूल। काफी लंबे समय से इस मुकाबले की तैयारी में जुटे हंगरी के अलेक्जेंडर होवार्थ को स्टार मुक्केबाज विजेंदर सिंह के सामने घुटने टेकने पड़ गये। सांप का खून पीना भी अलेक्जेंडर के काम नहीं आया। अलेक्जेंडर को विजेंदर सिंह ने तीन राउंड तक चले मुकाबले में हरा दिया।
प्रोफेशनल मुक्केबाजी में विजेंद्र सिंह की यह लगातार चौथी जीत है। हंगरी के मुक्केबाज अलेक्जेंडर को तीसरे राउंड में विजेंदर सिंह ने हरा दिया। होवार्थ इस मुकाबले की काफी लंबे समय से तैयारी कर रहे थे जिसकी सोशल मीडिया पर भी चर्चा थी।
मुकाबले से पहले होवार्थ का कहना था कि मेरी नसों में सांपों का खून दौड़ रहा है ऐसे में विजेंदर सिंह मुझे हरगिज हरा नहीं सकते। वहीं जीते के बाद विजेंद्र सिंह ने कहा कि यह साल मेरे लिए अच्छा है।
विजेंदर सिंह ने कहा कि मैं इस नॉकआउट को जीतकर खुश हूं। उन्होंने इस जीत को शहीदों को समर्पित करते हुए कहा कि मैं यह जीत जेके और पठानकोट में हुए आतंकी हमले में शहीदों को समर्पित करता हूं। विजेंदरका अगला बड़ा मुकाबला दो अप्रैल को होना है।