बॉल्टन। भारतीय स्टार मुक्केबाज विजेंद्र सिंह ने प्रोफेशननल में लगातार छठी जीत दर्ज करके इतिहास दर्ज कर दिया है। उन्होंने पोलैंड के अंद्रेज सोल्डरा को मिडलवेट मुकाबले में तकनीकी रूप से तीन राउंड में नाकआउट कर दिया।
Video- सुशील कुमार ने सोशल मीडिया पर की मार्मिक अपील
इंग्लैंड के मैक्रॉन स्टेडियम में हुए मुकाबले में विजेंद्र सिंह ने यह शानदार जीत दर्ज की। पहले ही राउंड से विजेंद्र सिंह ने मैच में अपना दबदबा कायम रखा। लेकिन तीसरे राउंड में उनके मुक्के से महज दो मिनट के भीतर अंद्रेज धराशाही हो गये और रेफरी ने मैच रोक दिया।
विजेंद्र सिंह का अगला मुकाबला वर्ल्ड बॉक्सिंग ऑर्गेनाइजेशन में एशिया के टाइटल के लिए नई दिल्ली में 11 जून को होगा। विजेंद्र सिंह ने जिस मुक्केबाज को हराया है उसे सबसे ज्यादा अनुभवी मुक्केबाज माना जाता है।
सोल्डरा ने अभी तक कुल 17 मुकाबलों में 12 में जीत दर्ज की है। उनमें से पांच मुकाबलों में उन्होंने नाकआउट जीत दर्ज की थी। लेकिन इस बार विजेंद्र सिंह के मुक्कों के आगे सोल्डरा टिक नहीं पाये और तीसरे राउंड में सिर्फ दूसरे मिनट में ही ढेर हो गये।
इस जीत के बाद विजेंद्र सिंह ने कहा कि मैं अपनी प्रोफेशनल मुकाबले की छठी जीत से काफी उत्साहित हूं। सोल्डरा अच्छा प्रतिद्वंदी था, लेकिन उसका जवाब मेरे मुक्को ने दिया। मेरे खयाल से उसके लिए यह मुकाबला डरावना मुकाबला था।