विजेंदर ने चीनी बॉक्सर को हराया, बाबा ने कहा- डोकलाम में भी यही होगा
मुबंई। भारत के स्टार मुक्केबाज विजेंदर सिंह ने चीनी बॉक्सर जुल्फिकार मैमैतियाअली को हराकर डब्लूबीओ एशिया पेसिफिक सुपर मिडिलवेट खिताब जीत लिया। विजेंदर की ये लगातार नौवीं जीत है। चीनी बॉक्सर को हराते ही विजेंदर की जीत पर दिग्गजों की बधाई का तांता लग लग गया। वैसे तो विजेंदर के मुकाबले को देखने के लिए कई दिग्गज मैदान पर मौजूद थे लेकिन ट्विटर पर भी उन्होंने विजेंदर की जीत पर बधाई दी।
|
'भारत ने चीन को दे मारा'
सदी के महानायक अमिताभ बच्चन ने विजेंद्र सिंह को अपने ही अंदाज में बधाई दी। उन्होंने लिखा- जीत गए, भारत ने चीन को दे मारा।
|
'जो मुंबई में हुआ है वैसा ही डोकलाम में भी होगा'
चीनी मुक्केबाज को चित करने के बाद योग गुरु बाबा रामदेव ने विजेंदर को जीत की बधाई दी। रामदेव ने ट्वीट कर चीन को यह भी याद दिलाया कि जो मुंबई में हुआ है वैसा ही डोकलाम में भी होगा। गौरतलब है कि भारत एवं चीन के बीच पिछले कुछ सप्ताह से सिक्किम सेक्टर में सीमा पर गतिरोध की स्थिति है।
|
'तुमने चाइनीज को हक्का-बक्का कर दिया'
पूर्व भारतीय विस्फोटक बल्लेबाज वीरेंदर सहवाग ने अपने खास अंदाज में विजेंदर को बधाई देते हुए लिखा, जीत की बधाई। तुम्हारी फाइट देखने के दौरान हक्का नूडल्स खा रहा था और तुमने चाइनीज को हक्का-बक्का कर दिया।
|
इस शानदार जीत की दिल से बधाईः अदनान
पाकिस्तान की नारिकता छोड़ भारत की नागरिकता अपनाने वाले गायक अदनान सामी ने लिखा- इस शानदार जीत की दिल से बधाई विजेंदर!! गर्व है।
|
राजपाल यादव ने दी बधाई
बॉलीवुड कॉमेडी एक्टर राजपाल यादव ने भी विजेंदर सिंह को बधाई दी।
|
'प्रो बॉक्सिंग करियर का अब तक का बेस्ट मैच'
सोशल मीडिया पर अपने सटीक बयानों से चर्चा में रहने वाले क्रिकेटर मोहम्मद कैफ ने विजेंदर सिंह को बधाई देते हुए लिखा, एक और जीत के लिए बधाई। ऐसा लगा जैसे आपके प्रो बॉक्सिंग करियर का अब तक का बेस्ट मैच हो। शानदार काम किया।
- Male
- Female
- Others
- Under 18
- 18 to 25
- 26 to 35
- 36 to 45
- 45 to 55
- 55+


Click it and Unblock the Notifications
