IND vs NZ, 1st Test: भारत के खिलाफ 4 छक्के लगा काइल जैमिसन ने बनाया विश्व रिकॉर्ड
नई दिल्ली। आईसीसी विश्व टेस्ट चैम्पियनशिप के तहत भारत और न्यूजीलैंड के बीच जारी 2 मैचों की टेस्ट सीरीज का पहला मैच वेलिंगटन के बेसिन रिजर्व मैदान पर खेला जा रहा है। भारत के खिलाफ पहले टेस्ट मैच में न्यूजीलैंड की टीम ने जबरदस्त पकड़ हासिल कर ली है। भारतीय टीम ने पहले बल्लेबाजी करते हुए 165 रन बनाये जिसके जवाब में न्यूजीलैंड की टीम ने 348 रन बनाये और भारत के खिलाफ 183 रनों की बढ़त हासिल की।
और पढ़ेंं: IND vs NZ, 1st Test: बल्लेबाजी में फ्लॉप फिर भी विराट कोहली ने तोड़ा गांगुली-गेल का रिकॉर्ड
हालांकि इशांत शर्मा और आर अश्विन ने तीसरे दिन का खेल शुरु होते ही 2 विकेट चटका कर भारत की वापसी कराई, लेकिन वेलिंगटन में न्यूजीलैंड के लिये डेब्यू करने वाले काइल जैमिसन ने कॉलिन डि ग्रैंडहोम के साथ मिलकर भारत से मैच को दूर ले गये। इसके साथ ही जैमिसन ने एक विश्व रिकॉर्ड भी अपने नाम कर लिया।
और पढ़ें: IND vs NZ: 72 घंटो से सोये नहीं है इशांत शर्मा, फिर भी तोड़ी कीवी टीम की कमर, जानें क्या बोले

काइल जैमिसन ने की विश्व रिकॉर्ड की बराबरी
मैच के तीसरे दिन काइल जैमिसन ने शानदार बल्लेबाजी करते हुए 44 रनों की पारी खेली और भारत के खिलाफ कीवी टीम पर 183 रनों की बढ़त दिलाई। अपनी इस पारी में जैमिसन ने एक खास विश्व रिकॉर्ड की बराबरी कर ली। अपने डेब्यू मैच में खेलते हुए करियर की पहली टेस्ट पारी में सबसे ज्यादा छक्के लगाने वाले बल्लेबाज बन गये हैं। जैमिसन ने इस मामले में ऑस्ट्रेलिया के माइकल क्लार्क की बराबरी कर ली है।

भारत के खिलाफ ही बनें हैं दोनों विश्व रिकॉर्ड
गौरतलब है कि टेस्ट मैचों में पहली पारी में सबसे ज्यादा छक्के लगाने वाले बल्लेबाजों की बात करें तो माइकल क्लार्क और काइल जैमिसन का नाम आता है। इन दोनों ही बल्लेबाजों ने यह रिकॉर्ड भारत के खिलाफ बल्लेबाजी करते हुए बनाया है। माइकल क्लार्क ने यह कारनामा नागपुर में भारत के खिलाफ खेलते हुए 2004 में बनाया था। माइकल क्लार्क ने अपने डेब्यू मैच में 151 रनों की शानदार पारी खेली थी। इस दौरान उन्होंने 4 छक्के लगाये थे जबकि जैमिसन ने 44 रनों की पारी खेली और 4 छक्के लगाये।

ऐसे भारत से मैच दूर ले गये कीवी खिलाड़ी
न्यूजीलैंड ने दिन की शुरुआत पांच विकेट के नुकसान पर 216 रनों के साथ की। जसप्रीत बुमराह ने बीजे वाटलिंग (14) को इसी स्कोर पर पवेलियन लौटा कीवी टीम को दिन का पहला झटका दिया। इसके बाद इशांत ने टिम साउदी (6) को मोहम्मद शमी के हाथों कैच करा न्यूजीलैंड का स्कोर सात विकेट के नुकसान पर 225 रन कर दिया।
यहां लगा कि कीवी टीम अब जल्द ही ऑल आउट हो जाएगी, लेकिन जैमीसन, कॉलिन डि ग्रैंडहोम और ट्रेंट बोल्ट ने ऐसा नहीं होने दिया और टीम को लीड को 183 तक ले गए।
- Male
- Female
- Others
- Under 18
- 18 to 25
- 26 to 35
- 36 to 45
- 45 to 55
- 55+


Click it and Unblock the Notifications
