बॉक्सर विजेन्द्र आज पहनायेगें अर्चना को अंगूठी कल जयमाला
नई दिल्ली। मोहक छवि लेकिन धांसू मुक्केबाज ..यही पहचान है भारतीय जांबाज बॉक्सर विजेन्द्र सिंह की। जो कल यानी 17 मई को गृहस्थ जीवन में कदम रखने जा रहे हैं। उनकी जीवन संगिनी का नाम है अर्चना, जो दिल्ली के ब्रिटिश हाईकमीशन में काम करती हैं। इसके अलावा वो क्या करती हैं इस बारे में विजेन्द्र बताना पसंद नहीं करते है।
भारत के होनहार सपूत आज अपनी होने वाली संगिनी को अंगूठी पहनायेगें और कल जयमाला पहना कर हमेशा-हमेशा के लिए उनको अपना बना लेगें। इस मांगलिक कार्यक्रम के बारे में विजेन्द्र का कहना है कि ये मेरे जीवन का बेहद ही निजी मामला है इसलिए मैं नहीं चाहता कि इस बारे में कोई हो-हल्ला मचे। आपको बता देता हूं कि आज मेरी सगाई है और कल शादी जबकि शादी का रिसेप्शन 18 मई को होगा। मेरी बीवी दिल्ली में रहती है लेकिन मूल रूप से यूपी के मुजफ्फरनगर की निवासी है।
गौरतलब है कि हरियाणा में जन्मे विजेन्द्र सिंह ने साल 2008 में बीजिंग ओलंपिक में भारत को कास्य पदक दिलवाया था। 1985 में जन्मे विजेन्द्र सिंह इन दिनों विज्ञापन की दुनिया और फैशन के रैपं पर धूम मचाये हुए हैं। भारत की एक मशहूर पत्रिका ने हाल ही में एक सर्वे कराया था जिसमें सवाल पूछा गया था भारतीय लड़कियों में कौन सा बैचलर खिलाड़ी सबसे ज्यादा लोकप्रिय है। तो उस लिस्ट में जिन टॉप टेन लोगों को जगह मिली थी उसमें से आठवां नंबर विजेन्द्र का था। इस बात से आप जनाब की लोकप्रियता का अंदाजा लगा सकते हैं। फिलहाल अपने मुक्कों से दुश्मन को चारों खाने चित्त करने वाले विजेन्द्र साहब अर्चना की निगाहों से घायल हो चुके हैं।

Story first published: Tuesday, November 14, 2017, 13:05 [IST]
Other articles published on Nov 14, 2017
Log in for Better Reading Experience!
By signing in, you agree to our Terms and Privacy Policy
Gender
Select your Gender
- Male
- Female
- Others
Age
Select your Age Range
- Under 18
- 18 to 25
- 26 to 35
- 36 to 45
- 45 to 55
- 55+

Click it and Unblock the Notifications